फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Regional Stadium becomes winner in Kabaddi

Gorakhpur News: कबड्डी में रीजनल स्टेडियम बनीं विजेता

Sat, 30 Aug 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Regional Stadium becomes winner in Kabaddi
खेल दिवस के अवसर पर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग रकते  र

विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रीजनल स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन



प्रतियोगिता में 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग



गोरखपुर। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शुक्रवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं आयोजन हुआ। इसमें 1200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।



बालक व बालिका के विभिन्न भारवर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में अंकित यादव, पूजा पासवान, विक्की यादव, जानवी, मृत्युंजय शाही और निखिल निषाद विजेता बने। 14 वर्षीय बालक जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफसीआई हॉकी एकेडमी बनाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मध्य खेला गया। इसमें एफसीआई हॉकी एकेडमी ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से हराकर विजेता बनीं। रामगढ़ताल में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में 82 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुरुष सिंगल स्कल में शोभित पांडेय, पुरुष डबल स्कल में शुखलाल टुडु व दीपक कुमार, पुरुष कॉकलेस पेयर
विज्ञापन

में जय चौधरी व प्रदीप महतो, पुरुष फोर में कृष्णा पांडेय, गौरव कुमार, प्रदीप महतो व मुकुल पांडेय, पुरुष क्वडरपल में सुन्दरम यादव, तनुष चौधरी कृष्णा यादव व राजा अब्बास विजेता बने। महिला सिंगल स्कल अभ्या भारती, महिला डबल स्कल नीलू कुमारी व कनक, महिला कॉकलेस पेयर में रानी कुमारी व अंकिता कुमारी विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कबड्डी बालक व बालिका वर्ग में 16 टीमों नें प्रतिभाग किया। इसमें बालक वर्ग में फाइनल मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर बनाम नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज के मध्य खेला गया। जिसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने नेशनल इंटर काॅलेज को 32-12 अंको से पराजित कर विजेता बनीं। बालिका वर्ग का फाइनल मैच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम विजयलक्ष्मी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने विजयलक्ष्मी क्लब को 18-12 अंको से पराजित कर विजेता बनी।




इससे पूर्व प्रतियोगता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी प्रेम माया, दिनेश सिंह, पन्ने लाल यादव, चंद्र विजय सिंह, जनार्दन सिंह यादव आदि ने किया।



इस अवसर पर आले हैदर, रीता मिश्रा, मनीष सिंह, आदित्य प्रताप सिंह आगू, माया शंकर शुक्ला, जय यदुवंशी, बीएन मिश्रा, माइकल एलेक्जेंडर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed