फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Punjab Vigilance scrutinized documents at Saraiya Distillery on the second day as well

Gorakhpur News: सरैया डिस्टीलरी में पंजाब विजिलेंस ने दूसरे दिन भी खंगाले दस्तावेज

Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Punjab Vigilance scrutinized documents at Saraiya Distillery on the second day as well
आय से अधिक संपत्ति केस में सबूत एकत्रित कर रही टीम ने शहर में डाला डेरा
विज्ञापन

गोरखपुर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की जांच के लिए रविवार को दूसरे दिन भी सरैया डिस्टिलरी में दस्तावेजों की जांच जारी रही। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार विक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति की जांच पंजाब से आई विजिलेंस की टीम ने आठ घंटे की।
रविवार सुबह 10 बजे ही विजिलेंस की टीम सीधे सरैया डिस्टिलरी में पहुंची। टीम लगभग आठ घंटे तक फाइलों को खंगालती रही। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की संपत्ति के सबूत डिस्टिलरी से ढूंढा जा रहे हैं। अधिकारियों की जांच अति गोपनीय है। अधिकारियों ने किसी बाहरी को डिस्टिलरी परिसर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

डिस्टिलरी से दूसरे दिन भी अधिकारियों ने कुछ अभिलेख अपने कब्जे में लिए हैं। जांच के दौरान किसी को फोन करने की इजाजत नहीं थीं। न ही बाहर आने-जाने की अनुमति थी। डिस्टिलरी सूत्रों के अनुसार, टीम अभी दो से तीन दिन तक शहर में रहकर दस्तावेज खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed