{"_id":"675a91cc2241381ea400c3d4","slug":"gorakhpur-news-ola-cab-driver-raped-a-girl-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-774634-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वासघात: मां को हॉस्पिटल ले जाने के लिए युवती बुलाती थी कैब, चालक से हुई जान-पहचान- किया दुष्कर्म; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वासघात: मां को हॉस्पिटल ले जाने के लिए युवती बुलाती थी कैब, चालक से हुई जान-पहचान- किया दुष्कर्म; केस दर्ज
Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:44 PM IST
सार
युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के ही ओला कैब चलाने वाले मनोज जायसवाल को कॉल कर गाड़ी बुक करती थी। उसने एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखनाथ क्षेत्र की एक युवती ने ओला कैब चालक मनोज जायसवाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि वह मां के इलाज के लिए चालक को फोन कर गाड़ी बुक करती थी। इस दौरान उससे जान-पहचान हो गई।
विज्ञापन
उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस जांच कर रही है।
युवती ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मां की तबीयत अक्सर खराब रहती है। उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए गोरखनाथ क्षेत्र के ही ओला कैब चलाने वाले मनोज जायसवाल को कॉल कर गाड़ी बुक करती थी। उसने एक दिन नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे लेहड़ा मंदिर ले गया। वहां जबरन गले में वरमाला डाल दी और बोला कि अब तुम मेरी पत्नी हो। लोकलाज के डर से वह सबकुछ सहती रही। युवती ने बताया कि इधर उसकी शादी दूसरे जगह तय हो गई तो आरोपी अब उसके दो भाइयों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
वह यह धमकी भी दे रहा है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, उसे भी मार देगा। इसी तरह धमकी भरे मैसेज भी मोबाइल पर भेज रहा है।