फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Now cleaning and washing of trains will be done in five minutes

Gorakhpur News: अब पांच मिनट में हो जाएगी ट्रेनों की सफाई और धुलाई

Sun, 26 Jan 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Now cleaning and washing of trains will be done in five minutes
गोरखपुर वाशिंग पिट पर बने ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से धुलाई शुरू
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने किया लोकार्पण

गोरखपुर। अब ट्रेनों की सफाई और धुलाई में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसके चलते ट्रेनें लेट नहीं होंगीं। महज पांच मिनट में ट्रेन की 22 बोगियों के बाहरी हिस्से की धुलाई और सफाई हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर वाशिंग पिट पर बने ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से बोगियों की धुलाई शुरू कर दी गई है। प्लांट का लोकार्पण प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एमके अग्रवाल ने शनिवार को एक समारोह में किया।

ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट से डिपो में जाने वाली सभी बोगियों की बाहरी धुलाई स्वत: मशीन से हो जाएगी। धुलाई के पुराने सिस्टम में 22 कोच के रेक को धुलने में जहां 6600 लीटर पानी खर्च होता था वहीं इस नए सिस्टम से महज 1320 लीटर पानी ही खर्च होगा। इसके अलावा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट के लग जाने से मैनपावर (मानव संसाधन) की भी बचत होगी। मैनुअल सिस्टम में प्रति रेक की धुलाई में तीन कर्मचारियों की आवश्यकता होती थी। प्रतिदिन लगभग 6 रेक की धुलाई पर 18 व्यक्तियों की आवश्यकता थी। इस अत्याधुनिक प्लांट के लग जाने से मैनपावर में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के समय सीएमई प्लानिंग राजेश अवस्थी, हेमंत कुमार, डीके खरे, बलराम, जेपी सिंह, सुधांशु कुमार राव, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed