फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Nakhaan Overbridge will be completed this month, Gorakhnath Overbridge will start next month

Gorakhpur News: इसी माह पूरा हो जाएगा नकहां ओवरब्रिज, अगले महीने शुरू होगा गोरखनाथ ओवरब्रिज

Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Nakhaan Overbridge will be completed this month, Gorakhnath Overbridge will start next month
मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में बरसात से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने का दिया था निर्देश
विज्ञापन

एमडी के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक, तकनीकी सलाहकार व परियोजना प्रबंधक ने किया निरीक्षण
गोरखपुर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बन रहे गोरखनाथ ओवरब्रिज और नकहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कौवाबाग-बरगदवां फोरलेन स्थित नकहां ओवरब्रिज का एक लेन 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा गोरखनाथ ओवरब्रिज पर रेलवे के हिस्से में गर्डर डालने का काम शुरू हो गया है। इस पुल का काम जुलाई में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
बता दें कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के दोनों तरफ एप्रोच का काम थोड़ा ही बाकी है। रेलवे लाइन पर पुल बनाने का काम बाकी है, जिसके लिए गर्डर डाला जा रहा है। इसके साथ ही एप्रोच का अधूरा काम भी पूरा करा लिया जाएगा। इसके अलावा नकहां क्रासिंग पर रेलवे लाइन पर गर्डर डालने का काम पिछले महीने पूरा हो गया था। वहां अब एप्रोच का काम होना बाकी है, जिसे इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। इन दोनों पुलों का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन बहाल होने से शहर के उत्तरी छोर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने निर्माणाधीन गोरखनाथ ओवरब्रिज व नकहां ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक ने निर्माणाधीन गोरखनाथ रेलवे ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान कहा कि दो शिफ्ट में कार्य कराते हुए प्रत्येक दशा में जुलाई के अंत तक ओवरब्रिज का कार्य पूरा किया जाए। रेलवे से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य तेजी लाई जाए। कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद प्रबंध निदेशक ने नकहां ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। वहां एप्रोच का कार्य इस माह के अंत तक पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एमडी के साथ संयुक्त प्रबंध निदेशक मिथिलेश कुमार, तकनीकी सलाहकार अशोक कुमार सिंह एवं परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed