{"_id":"68fd396e3564789f470274d2","slug":"gorakhpur-news-municipal-corporation-demanded-more-than-rs-73-lakh-before-transferring-the-lights-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1112595-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम ने लाइटों के हस्तांतरण से पहले मांगी 73 लाख से अधिक की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम ने लाइटों के हस्तांतरण से पहले मांगी 73 लाख से अधिक की राशि
विज्ञापन
धनराशि उपलब्ध होने के बाद होगी लाइटों के हस्तांतरण की प्रक्रिया
गोरखपुर। नगर निगम ने राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर विभिन्न मार्गों पर लगी विक्टोरिया और एलईडी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए 73 लाख 18 हजार 130 रुपये की मांग की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि धनराशि उपलब्ध होते ही लाइटों के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नगर निगम के अनुसार, एमपी पॉलिटेक्निक से बरगदवां होते हुए महेसरा तक लगी लाइटों की मरम्मत और अनुरक्षण के लिए 39.65 लाख रुपये की मांग की गई है। वहीं, गुरुंग तिराहा से रानीडीहा तिराहे तक 116 स्ट्रीट लाइटों के एक वर्ष के रखरखाव के लिए 12.33 लाख रुपये और कसया रोड पर पैडलेगंज से फिराक चौक तक 45 विक्टोरिया पोल और 90 एलईडी प्वाइंटों के अनुरक्षण के लिए 9.85 लाख रुपये की डिमांड रखी गई है।
इसी तरह रामगढ़ताल आंतरिक मार्ग नौकायन से देवरिया बाईपास और वाणिज्यकर भवन तक फोरलेन चौड़ीकरण से पहले विक्टोरिया पोल के हस्तांतरण के लिए 11.54 लाख रुपये की मांग की गई है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि यह राशि 80 पोल और उन पर लगी 160 एलईडी लाइटों के एक साल के रखरखाव के लिए आवश्यक है।