{"_id":"68d1b6c8fd97d850d80f25d8","slug":"gorakhpur-news-mmmut-students-will-become-skilled-through-corporate-training-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1079795-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कॉरपोरेट ट्रेनिंग से दक्ष बनेंगे एमएमएमयूटी के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कॉरपोरेट ट्रेनिंग से दक्ष बनेंगे एमएमएमयूटी के विद्यार्थी
विज्ञापन
यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो महीने चलेगा प्रशिक्षण
कम्युनिकेशन स्किल, ग्रुप डिस्कशन, परसनैलिटी डेवलपमेंट व इंटरव्यू टेक्निक सीखेंगे विद्यार्थी
गोरखपुर। अपने छात्रों को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार तैयार किए जाने के लिए मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने नई पहल की है। अब यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को कॉरपोरेट ट्रेनिंग देकर दक्ष बनाया जाएगा। इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से लगभग दो महीने तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा।
एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजकत्व में चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्नातक पाठ्यक्रमों बीटेक, बीबीए व बीफार्म के साथ ही एमटेक, एमएससी, एमबीए और एमसीए के छात्र भी प्रशिक्षित किए जाएंगे। प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों के अलग-अलग समूह बनाकर कम्युनिकेशन स्किल, ग्रुप डिस्कशन, परसनैलिटी डेवलपमेंट और इंटरव्यू टेक्निक में पारंगत किया जाएगा। कॉरपोरेट ट्रेनर निमिषा व अन्य ट्रेनर छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की बारीकियां सिखाते हुए विद्यार्थियों को दक्ष बनाएंगे।
-- -
मुश्किलों से पार पाना सीखेंगे विद्यार्थी
कैंपस ड्राइव में कोई कंपनी आती है तो दो से चार चरणों की परीक्षा के बाद प्राप्तांक के आधार पर पैकेज और प्लेसमेंट ऑफर करती है। लिखित परीक्षा में अच्छे अंक पाने के बाद भी कई विद्यार्थी इंटरव्यू टेक्निक या कम्युनिकेशन स्किल के स्तर पर चूक जाते हैं। इस प्रशिक्षण में इन्हीं कमियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
प्रशिक्षण से प्लेसमेंट में सुधरेगा पैकेज
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि हाल के वर्षों में विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट को लेकर बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। यह प्रशिक्षण छात्रों का औसत पैकेज बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
-- -
कोट
स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम से हमारे छात्र उद्योग जगत की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो सकेंगे। इससे प्लेसमेंट तो बढ़ेगा ही औसत पैकेज में भी सुधार होगा।
प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी