फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Meeting held with 20 major agencies of the country for municipal bonds

Gorakhpur News: म्यूनिसिपल बाॅन्ड के लिए देश की प्रमुख 20 एजेंसियों संग हुई बैठक

Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Meeting held with 20 major agencies of the country for municipal bonds
बाॅन्ड से संबंधित टेंडर की शर्तों, कानूनी प्रावधानों और वित्तीय मॉडल समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया को गति दे दी है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन प्री-बिड मीटिंग में देश की 20 प्रमुख एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इनमें मर्चेंट बैंक, लीगल फर्म और रेटिंग एजेंसियां शामिल थीं।
बैठक में एजेंसियों ने बॉन्ड से संबंधित टेंडर की शर्तों, कानूनी प्रावधानों और वित्तीय मॉडल समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की। मर्चेंट बैंकों ने बॉन्ड की वित्तीय संरचना और निवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछे, जबकि लीगल फर्मों ने दस्तावेजीकरण और कानूनी औपचारिकताओं पर अपने सुझाव रखे। रेटिंग एजेंसियों ने बांड की क्रेडिट रेटिंग तय करने के मानकों पर स्पष्टीकरण मांगा। नगर निगम प्रशासन ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे सोमवार तक अपने प्रश्न ईमेल के माध्यम से अकाउंट ऑफिसर को भेजें, ताकि उनके विस्तृत जवाब तैयार किए जा सकें। निगम की योजना 100 से 150 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की है, जिसके माध्यम से शहर की सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को नई गति दी जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने कहा कि यह बॉन्ड न केवल गोरखपुर की विकास योजनाओं को नई दिशा देगा बल्कि निगम को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक ठोस कदम होगा। अकाउंट ऑफिसर नागेंद्र सिंह ने बताया कि एजेंसियों से प्राप्त सभी सवालों का संकलन कर सोमवार के बाद उनके जवाब साझा किए जाएंगे। इसके बाद टेंडर अपलोड की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed