फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Heat stroke...children and elderly should avoid strong sunlight

Gorakhpur News: हीट स्ट्रोक...तेज धूप से बचें बच्चे और बुजुर्ग

Thu, 25 Apr 2024 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Heat stroke...children and elderly should avoid strong sunlight
गोरखपुर। बढ़ता तापमान, कड़ी धूप और हीट वेव हर किसी के लिए हानिकारक है। इन दिनों हीट स्ट्रोक का खतरा है। खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चों, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उन्हें बेवजह बाहर निकलने से इन दिनों बचने की जरूरत है। धूप के कारण बुजुर्ग और बच्चे अगर बीमार पड़ते हैं तो उन्हें ठीक होने में भी लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन




जिला अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में दोपहर की धूप और लू से हर किसी को बचना चाहिए। फिर भी अगर धूप में निकलना है तो घर से फुल बांह के कपड़े, छाता, और पानी साथ लेकर निकलें। अधिक देर तक धूप में न रहकर बीच-बीच में छांव में आराम करें। ऐसे किसान जो धूप में काम करते हैं, वह दोपहर 12 बजे तक हर हाल में खेत का सारा काम निपटा लें।
विज्ञापन




शरीर का तापमान बढ़ने से होता है सिर में दर्द



डॉक्टर ने बताया कि धूप में देर तक रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, ऐसे में सिर दर्द की शिकायत भी सामने आती है और बीपी भी घटने लगता है। अत्यधिक पसीना आने से शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है, इस कारण चक्कर आने की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बहुत तेज है धूप...गमछे-छाते भी बचा नहीं पाएंगे

बुधवार को सिविल लाइन में स्कूलों की छुट्टी हुई तो स्कूल पहुंचे अभिभावक अपने साथ बच्चों को धूप से बचाने का इंतजाम साथ लेकर आए हुए थे। छुट्टी होते जैसे ही बच्चे स्कूल से बाहर निकले अभिभावक अपने साथ लाए गमछे से बच्चे को सिर, चेहरे से लगाए गर्दन तक अच्छे से ढंक रहे थे। वहीं कई महिलाएं छाता भी साथ लेकर आई थीं, वह बच्चों को गमछे से ढंकने के बाद छाते की छांव में उन्हें घर लेकर जा रही थीं। तेज धूप को देखते हुए बहुत से अभिभावक कार लेकर भी पहुंच रहे हैं। लेकिन स्कूल से कार तक ले जाने के लिए भी वह बच्चों को छाता या गमछे से सुरक्षित कर रहे हैं। बहुत से अभिभावक अपने साथ बच्चों के लिए काला चश्मा और छोटा हल्का हेलमेट भी ला रहे हैं। दोपहर में गोलघर, बेतियाहाता, यूनिवर्सिटी चौक, मॉल रोड, विजय चौक, टाउन हाल समेत कई भीड़ वाली जगहों पर दोपहर में गिने चुने ही लोग नजर आ रहे हैं। कई सड़कों पर तो दो से तीन घंटे तक सन्नाटा पसरा रह रहा है।



जरूरी सलाह



- उल्टी और चक्कर आने पर ओआरएस घोल पीएं, आराम न मिलने पर डॉक्टर से संपर्क करें।



- धूप से होकर घर पहुंचने पर अगर थोड़ी देर में शरीर का टेंप्रेचर कम ना हो तो आइस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। आइस पैक को गर्दन, पीठ, पेट और पांव पर रखने पर शरीर का टेंप्रेचर कम हो जाएगा।




शरीर का टेंप्रेचर अचानक बहुत अधिक हाई होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। धूप से खुद को बचाएं और घर के बुजुर्ग व बच्चों का खास ख्याल रखें। ओआरएस घोल घर में जरूर रखें। जिला अस्पताल में हीट वेव को देखते हुए दस बेड का कूल वार्ड बनाया गया है।



डॉ. राजेश कुमार, सीनियर फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed