फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Guru Nanak Dev's Prakash Parv on 5th, programs to begin today

Gorakhpur News: गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पांच को, आज से शुरु होंगे कार्यक्रम

Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Guru Nanak Dev's Prakash Parv on 5th, programs to begin today
12 से 31 अक्टूबर तक निकलेगी प्रभातफेरी, दो नवंबर को भव्य शोभायात्रा व पांच को मनेगा गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व
विज्ञापन


गोरखपुर। सिख धर्म के संस्थापक सतगुरु गुरुनानक देव के 556वें प्रकाश पर्व समारोह का शुभारंभ शनिवार को प्रभातफेरी से होगा। रविवार से पांच नवंबर तक महानगर के प्रमुख गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर की ओर से विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सिख, पंजाबी, सिंधी समाज के लोग अपने गुरु के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति को निवेदित करेंगे।

प्रकाश पर्व की तैयारी व कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गुरुद्वारा कमेटी के मीडिया प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने बताया कि गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन है। प्रत्येक वर्ष गुरुनानक जयंती का आयोजन शहर में बड़ी भव्यता के साथ किया जाता है।
विज्ञापन

12 अक्टूबर को प्रभातफेरी का आगाज हो जाएगा। प्रभातफेरी 31 अक्टूबर तक रोजाना निकाली जाएगी। इसके बाद गुरु की याद में एक नवंबर को गुरुद्वारा जटाशंकर में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। दो नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। धर्मशाला से पांडेयहाता तक बहुचर्चित विरासत गलियारा निर्माण कार्य को देखते हुए पहली बार शोभायात्रा के रूट को परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नवंबर की सुबह 9.30 बजे गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की शुरुआत, निशान साहिब जी के वस्त्र बदलने की सेवा और सायंकाल छह बजे से 9.30 बजे तक बच्चों के धार्मिक प्रोग्राम, पुरस्कार वितरण एवं गुरु के लंगर की सेवा होगी। चार नवंबर को सायंकाल छह बजे से रात 9.30 बजे तक पंजाब से पधारे विश्वप्रसिद्ध रागी जत्थे एवं कथा विचारकों का कार्यक्रम के बाद अंत में पांच नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व सुबह आठ से लेकर रात 10 बजे तक बहुत ही भव्य साजसज्जा एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच बड़े श्रद्धा व उत्साह के माहौल में मनाया जाएगा।

इस वर्ष धार्मिक कीर्तन, कथा, सत्संग प्रस्तुति के लिए पंजाब के जालंधर से प्रसिद्ध रागी हरदीप सिंह, तख्त केशगढ़ आनंदपुर के रागी सिमरनदीप सिंह, उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के कथावाचक भाई जगजीत सिंह के अलावा गुरुद्वारा जटाशंकर के हजूरी रागी मनप्रीत सिंह खालसा एवं गुरुद्वारा मोहद्दीपुर साहिब के रागी हरप्रीत सिंह को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed