फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: मिलाद की खुशियों से सराबोर रहा शहर, ‘या रसूलल्लाह’ की गूंजी सदा

Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, जगह-जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

- मस्जिदों में परचम कुशाई के बाद शुरू हुआ जुलूसों का सिलसिला
- तुर्कमानपुर और काजीपुर में कराई गई मूए मुबारक की जियारत

गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को शहर अकीदत, उल्लास और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में परचम कुशाई, मिलाद शरीफ और दुआ ख्वानी हुई। मिलाद की खुशियों में शहर सराबोर रहा। विभिन्न मोहल्लों से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। जुलूस में नात-ए-पाक और सलाम की सदाओं के बीच ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘या रसूलल्लाह’ के नारे गूंजते रहे।
सुन्नी दारुल कजा तुर्कमानपुर में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी और कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने परचम कुशाई की। यहां अकीदतमंदों को मूए मुबारक की जियारत भी कराई गई। मकतब इस्लामियात में महफिल-ए-रहमत में मुफ्तिया कहकशां फिरदौस ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को अपनाने पर जोर दिया। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में हाफिज रहमत अली निजामी की मौजूदगी में दुरूद-ए-पाक की महफिल हुई।
विज्ञापन

गाजी रौजा स्थित गाजी मस्जिद, छोटे काजीपुर की गौसिया जामा मस्जिद, बहादुर शाह जफर कॉलोनी बहरामपुर, सौदागर मोहल्ला, तकिया कवलदह और रहमतनगर समेत कई मस्जिदों में परचम कुशाई की रस्म हुई। वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं पर अमल करके समाज में अमन और भाईचारा कायम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूनीपुर, अहमदनगर, चक्सा हुसैन, बक्शीपुर, घासी कटरा, धम्माल, तिवारीपुर, रसूलपुर समेत कई इलाकों से जुलूस निकले। नखास चौराहा जुलूसों का प्रमुख केंद्र रहा। जगह-जगह अकीदतमंदों को मीठा चावल, बिस्किट, केक, इमरती आदि वितरित किए गए।
छोटे और बड़े काजीपुर में मूए मुबारक की जियारत कराई गई। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। जुलूसों में सीरत-ए-मुस्तफा से जुड़े संदेशों वाली तख्तियां, बैनर और मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। कई स्थानों पर तिरंगा भी नजर आया।

विभिन्न महफिलों में वक्ताओं ने सच्चाई, अमानतदारी, पड़ोसियों के अधिकारों का ख्याल रखने, जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी विवाद से बचने की अपील की। देर रात तक शहर में नात-ए-पाक, सलाम और ‘या रसूलल्लाह’ की सदाएं गूंजती रहीं।

-------------

जुलूस के मुतवल्लियों का किया सम्मान
गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जाफरा बाजार में इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने जुलूस-ए-मुहम्मदी के मुतवल्लियों का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन और जिला प्रशासन के सहयोग के लिए मुतवल्लियों की हौसला अफजाई की गई। महासचिव हाजी सोहराब खान ने सभी को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। सम्मान करने वालों में सैयद इरशाद अहमद, हाजी सोहराब खान, शकील शाही, आफताब अहमद और मोहम्मद नदीम प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed