{"_id":"6855b8b818ef51aeb7081c1e","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-gets-second-vande-bharat-pm-flagged-off-from-siwan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-977178-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली दूसरी वंदेभारत, सिवान से पीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर को मिली दूसरी वंदेभारत, सिवान से पीएम ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
पाटलिपुत्र से दोपहर एक बजे रवाना हुई ट्रेन, लगाए गए केसरिया रंग के आठ कोच
22 जून से सप्ताह में छह दिन गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलेगी
अभी गोरखपुर से प्रयागराज के बीच एक वंदेभारत ट्रेन चल रही
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान में शुक्रवार को गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच चलने वाली वंदेभारत स्पेशल ट्रेन (03210) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गोरखपुर को यह दूसरी वंदेभारत की सौगात है। पहली वंदेभारत एक्सप्रेस 16 कोच के साथ गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चल रही है।
उद्घाटन के दिन वंदेभारत स्पेशल ट्रेन के रूप में पाटलिपुत्र से दोपहर एक बजे रवाना हुई। 22 जून से वंदेभारत सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस ट्रेन में केसरिया रंग के आठ कोच लगाए गए हैं।
रेल प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच कुल आठ ठहराव होंगे। 22 जून से ट्रेन शनिवार को छोड़कर रोजाना चलाई जाएगी। शनिवार को ट्रेन की रेक को वाशिंग पिट पर मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत एक्सप्रेस 22 जून से गोरखपुर से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 6:26 बजे, बगहा से 7:32 बजे, नरकटियागंज से 8:05 बजे, बेतिया से 8:37 बजे, सगौली से 8:52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 9:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10:55 बजे तथा हाजीपुर से 11:42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में, 26501 वंदेभारत एक्सप्रेस 22 जून से पाटलिपुत्र से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से शाम 4:10 बजे, मुजफ्फरपुर से 5:05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 6:25 बजे, सगौली से 6:45 बजे, बेतिया से 7:02 बजे, नरकटियागंज से 7:35 बजे, बगहा से 8:04 बजे, कप्तानगंज से रात 9:40 बजे छूटकर गोरखपुर रात 10:30 बजे पहुंचेगी।