फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Efforts to control communicable diseases will be successful only with community cooperation.

Gorakhpur News: सामुदायिक सहयोग से ही सफल होगा संचारी रोगों पर नियंत्रण का प्रयास

Mon, 06 Oct 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Efforts to control communicable diseases will be successful only with community cooperation.
सदर सांसद ने जिलाधिकारी कार्यालय से किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्घाटन
विज्ञापन

सीएमओ राजेश झा ने संचारी रोग के प्रति लोगों को किया जागरूक
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित किया जा सका है। इसमें जनसहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डेंगू और मलेरिया जैसे संचारी रोगों पर नियंत्रण प्रयास जारी है। यह तभी सफल हो सकेगा जब सामुदायिक सहयोग मिले। यह बातें सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहीं। वह फॉगिंग वैन और प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें, दूषित भोजन का सेवन न करें, घरों के आस-पास जलभराव न होने दें, हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, बच्चों का टीकाकरण कराएं और किसी भी प्रकार का बुखार होने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पर इलाज कराएं। सदर सांसद ने मौजूद लोगों को संचारी रोगों पर नियंत्रण की शपथ भी दिलाई। सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. राजेश झा ने बताया कि संचारी रोगों के नियंत्रण में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अभियान में आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज और सूचना आदि संबंधित विभाग साथ मिल कर काम करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, डीएम दीपक मीणा, पार्षद अजय राय, रणंजय सिंह जुगनू, समरेन्द्र विक्रम सिंह, एसीएमओ आरसीएच डॉ. एके चौधरी, डॉ. वीपी पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. झा ने बताया कि चार अक्टूबर 2025 तक इंसेफेलाइटिस के कुल इक्कीस मामले आए हैं, इसी अवधि में पिछले साल 57 मामले मिले थे। इन बीमारियों से मृत्यु की संख्या शून्य है। डेंगू के 139 केस रिपोर्ट हुए हैं और इससे भी मृत्यु शून्य है। इसी अवधि में मलेरिया के 19 केस सामने आए हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस से 2021 से आज तक कोई भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed