फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Effect of cyclonic storm 'Dana' will be visible...strong winds will blow, clouds will prevail

Gorakhpur News: चक्रवाती तूफान 'दाना' का दिखेगा असर...चलेंगी तेज हवाएं, छाए रहेंगे बादल

Thu, 24 Oct 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 03:13 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान 'दाना' बृहस्पतिवार से अधिक प्रभावी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान गोरखपुर समेत आसपास जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर शुक्रवार को भी रहेगा।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Effect of cyclonic storm 'Dana' will be visible...strong winds will blow, clouds will prevail
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बंगाल की खाड़ी से सक्रिय चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर गोरखपुर और आसपास जिलों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा चलने के साथ बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। तूफान के चलते बृहस्पतिवार व शुक्रवार को मौसम में बदलाव का असर दिखेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान 'दाना' बृहस्पतिवार से अधिक प्रभावी होने का अनुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान गोरखपुर समेत आसपास जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर शुक्रवार को भी रहेगा।
विज्ञापन


बादल छाए रहने के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस के आसपास तक गिरावट का अनुमान जताया है। उधर, बुधवार को दिन में तीखी धूप लोगों को परेशान करती रही। दिन में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह चौबीस घंटे में करीब .4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल के कण के छंटने से निकली तीखी धूप
मौसम विशेषज्ञ अश्विनी कुमार प्रसाद ने बताया कि दो दिनों से वायुमंडल में सतही स्तर पर हवा चल रही है। इसके चलते वायुमंडल में फैले धूल के कण छंट गए है। इसके चलते दो दिन से तीखी धूप का अहसास हुआ है।

तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार
फीजिशियन डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। इन दिनों दिन और रात के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर है। आमतौर पर आदमी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तापमान में बदलाव आसानी से सहन कर लेता है।


इससे ज्यादा का अंतर बीमार बना देता है। दोपहर में गर्मी से परेशान व्यक्ति के फ्रीज का ठंडा पानी से सर्दी, जुकाम व बुखार होने की आशंका बढ़ जाती है। इसी प्रकार भोर में एसी व कूलर चलाकर सोने वाले भी तापमान में उतार-चढ़ाव के शिकार हो जाते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- एसी, कूलर व फ्रीज का प्रयोग करने से बचें
- बुजुर्ग व बच्चों को सुबह गुनगुने पानी से स्नान कराएं

- रात को बाइक चलाते समय ठंड से बचाव का उपाय करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed