{"_id":"6709ae644ea37b120707e934","slug":"gorakhpur-news-durga-idol-immersion-will-be-monitored-through-cctv-cameras-drones-will-fly-in-the-streets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-713824-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, गलियों में उड़ेगा ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, गलियों में उड़ेगा ड्रोन
Sat, 12 Oct 2024 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:03 AM IST
सार
एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं व पूजा समिति की मदद के लिए सिविल डिफेंस के लोग भी मदद करेंगे। मनमानी या उपद्रव करने वालों को चिन्हित करने के लिए शहर में प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर 205 सीसी टीवी कैमरे लगाएं गए हैं।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई उपद्रव करके बच नहीं पाएगा। इस बार विसर्जन मार्ग और उसके आस-पास की गलियों में कुल 205 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन उड़ाकर छत और गलियों में भी निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
जिले में स्थापित 3,994 प्रतिमाओं की सुरक्षा में पांच सीओ, 27 निरीक्षक, 110 सब इंस्पेक्टर, 4010 सिपाही और तीन कंपनी प्लाटून पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
बीट सिपाही को क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का नोडल बनाया गया है। विसर्जन स्थल पर भी सुविधा के लिए फोर्स की ड्यूटी लगी है। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं व पूजा समिति की मदद के लिए सिविल डिफेंस के लोग भी मदद करेंगे। मनमानी या उपद्रव करने वालों को चिन्हित करने के लिए शहर में प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर 205 सीसी टीवी कैमरे लगाएं गए हैं।
विज्ञापन
गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में 82 स्थानों पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। 319 स्थायी/अस्थायी विसर्जन स्थल बनाए गए हैं। 64 स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
कैमरे।
- फोटो : अमर उजाला
शोभयात्रा में 252 छतों पर पुलिस और कमांडो का रहेगा पहरा
गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। अपराह्न तीन बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक गोरखनाथ मंदिर की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। यात्रा के समय दो पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
एंटी ड्रोन सिस्टम से निगरानी करने के साथ ही एटीएस के कमांडो को मुस्तैद कर दिया गया है। शोभायात्रा मार्ग में पड़ने वाले 252 घरों के अंदर व छत पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर व डीएम कृष्णा करुणेश ने शुक्रवार शाम गोरखनाथ थाने के सभागार में सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर, थानेदार व दारोगा की बैठक ली।
शोभायात्रा की सुरक्षा में चार एएसपी, 15 सीओ, 19 निरीक्षक, 87 दारोगा, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो व 452 सिपाहियों की ड्यूटी लगी है।