फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Due to active disturbance in the Himalayas, the weather will remain bad for three days

Gorakhpur News: हिमालय में सक्रिय विक्षोभ के चलते तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Due to active disturbance in the Himalayas, the weather will remain bad for three days
पूर्वी यूपी में बादल छाने, मेघ गर्जना और बूंदाबांदी की भी है संभावना
विज्ञापन

गोरखपुर। हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार से फिर पूर्वी यूपी का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 से 23 मार्च तक बादल छाए रहने, मेघ गर्जना और बूंदाबांदी के चलते तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना जताई है। उसके बाद फिर मौसम शुष्क होगा।

महीने भर से हर सप्ताह एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, जिसका असर हिमालय क्षेत्र में पड़ रहा है। इस वजह से शुक्रवार से पूर्वी यूपी के जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। लगातार तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इस वजह से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें अभी दो डिग्री सेल्सियस और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस उतार-चढ़ाव के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed