{"_id":"67196b1cfa6273a4ae0725c4","slug":"gorakhpur-news-diwali-special-train-will-run-for-daurai-narangi-and-ambala-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726142-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दौराई, नारंगी और अंबाला के लिए चलेंगी दिवाली स्पेशल ट्रेन, त्योहारों पर रेलवे ने दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दौराई, नारंगी और अंबाला के लिए चलेंगी दिवाली स्पेशल ट्रेन, त्योहारों पर रेलवे ने दी बड़ी राहत
Thu, 24 Oct 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:01 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05273/ 05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दरभंगा से 26 अक्तूबर और दो नवंबर शनिवार को किया जाएगा। वापसी में दौराई से 27 अक्तूबर और तीन नवंबर रविवार को दो फेरों के लिए यह ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर यात्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसी क्रम में दौराई, नारंगी और अंबाला कैंट के लिए विभिन्न तिथियों पर दिवाली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05273/ 05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन दरभंगा से 26 अक्तूबर और दो नवंबर शनिवार को किया जाएगा। वापसी में दौराई से 27 अक्तूबर और तीन नवंबर रविवार को दो फेरों के लिए यह ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के छह और शयनयान श्रेणी के 10 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
05633/ 05634 नारंगी-गोरखपुर-नारंगी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन नारंगी से 31 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को और गोरखपुर से एक से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पांच फेरों के लिए किया जाएगा। 04520/ 04519 अंबाला कैंट-दरभंगा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर का संचलन अंबाला कैंट से 25 अक्तूबर को और दरभंगा से 26 अक्तूबर को एक फेरे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन