फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Pakistani-Chinese nationals hiding in posh colony flat,2 Russians also, complained to DM

पॉश कॉलोनी में ड्रग्स का धंधा !: फ्लैट में आती हैं दो रशियन, चीनी-पाकिस्तानी भी- जानिए किसने की शिकायत

Wed, 05 Mar 2025 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:47 AM IST
सार

इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का डीएम के पास एक पत्र आया है। डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से चार फ्लैट में संदिग्ध लोग रह रहे हैं। इसमें से एक शख्स अपने कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखता है, वह खुद को पुलिसकर्मी बताता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Pakistani-Chinese nationals hiding in posh colony flat,2 Russians also, complained to DM
ड्रग्स (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

एक इंजीनियर की ओर से डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र से हड़कंप मच गया है। इंजीनियर ने पत्र में लिखा है कि शहर के एक पॉश कॉलोनी के चार फ्लैट में पाकिस्तान और चीन के नागरिक छिपे हैं। यहां दो रशियन महिलाएं भी आती हैं। रात में ड्रग्स का धुआं उड़ाया जाता है। यही नहीं, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त भी होती है। इस मामले की जांच सीओ एलआईयू को सौंपी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी का डीएम के पास एक पत्र आया है। डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से चार फ्लैट में संदिग्ध लोग रह रहे हैं। इसमें से एक शख्स अपने कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखता है, वह खुद को पुलिसकर्मी बताता है।
विज्ञापन


हालांकि वह पुलिस वाला नहीं है। इसी की मदद से छिपे पाकिस्तान व चीन के नागरिक गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पत्र में उसने एक फिल्म का भी जिक्र किया है, जिसमें अपराध के तरीकों को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर ने आशंका जाहिर की है कि फिल्मी अंदाज में ये लोग अपराध को अंजाम दे रहे हैं। खुद को बचाने के लिए दिन में छिपकर रहते हैं। शाम को इनसे मिलने-जुलने वालों का आना-जाना बढ़ जाता है। डीएम ने पत्र को एसपी के पास भेजा है। एसपी सिटी ने मामले की जांच सीओ एलआईयू को सौंपी है।

पत्र के माध्यम से मिली जानकारियों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed