फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, CM Yogi will come today, will inaugurate Road to School Project tomorrow

UP News: आज आएंगे CM योगी, कल 'रोड टू स्कूल' प्रोजेक्ट का करेंगे शुभारंभ, यूपी का पहला जिला बना गोरखपुर

Mon, 19 Aug 2024 11:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 11:18 AM IST
सार

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद आएंगे। वे 20 अगस्त को गुलरिहा के पास एक रिजार्ट में यूपी में शुरू हो रहे ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत पूरे यूपी में गोरखपुर से हो रही है और इसमें दो ब्लॉक भटहट और चरगांवा को चुना गया है।
 

विज्ञापन
In Gorakhpur, CM Yogi will come today, will inaugurate Road to School Project tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को दोपहर बाद आएंगे। वे 20 अगस्त को गुलरिहा के पास एक रिजार्ट में यूपी में शुरू हो रहे ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत गोरखपुर से हो रही है और इसमें दो ब्लॉक भटहट और चरगांवा को चुना गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 19 अगस्त को दोपहर बाद आएंगे। 20 अगस्त को वे सुबह जनता दर्शन में फरियादियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे चरगांवा ब्लॉक के गुलरिहा में आयोजित कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शुरू हो रहे ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इसके बड़हलगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा और राहत सामग्री का वितरण भी कर सकते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़हलगंज में इसकी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

In Gorakhpur, CM Yogi will come today, will inaugurate Road to School Project tomorrow
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
दोनों ब्लॉकों में 34225 छात्र होंगे लाभाान्वित
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को दक्ष बनाने के लिए रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों और कश्मीर में चल रहा है। इसके सफल परिणाम आए हैं। अब यूपी में इसकी शुरूआत गोरखपुर से हो रही है।

औद्योगिक घराने हिंदुजा ग्रुप की इकाई अशोक लीलैंड लिमिटेड ने अपने कार्यान्वयन भागीदारी लर्निंग लिंक फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘रोड टू स्कूल’ प्रोजेक्ट में प्रथम चरण में गोरखपुर के चरगांवा ब्लॉक के सभी 78 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों को सम्मिलित किया है।

चरगांवा ब्लॉक में रोड टू स्कूल प्रोजेक्ट का फायदा कक्षा एक से आठ तक के 17781 छात्रों को मिलेगा। जबकि दूसरे चरण में भटहट ब्लॉक के सभी 90 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में 16434 छात्र लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed