{"_id":"66ff26307e8d9fa79e0b9ac4","slug":"gorakhpur-news-cc-road-and-drain-construction-will-be-done-with-rs-2-crores-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-705252-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो करोड़ से होगी सीसी सड़क एवं नाली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो करोड़ से होगी सीसी सड़क एवं नाली निर्माण
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत गोरखपुर जनपद की 07 एवं 14 परियोजनाओं के लिए अंतिम किस्त के रूप में 2 करोड़ 39 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि से महानगर के 6 वार्डो में 07 सीसी सड़कें और नालियों का निर्माण पूरा होगा। वहीं, 09 वार्डो में 14 सड़कें एवं सीसी नालियां बनाई जाएंगी। जिला नगरीय विकास अभिकरण जल्द ही इन सड़कों एवं नालियों का काम पूरा कराएगा।
गोरखपुर नगर निगम वार्ड संख्या 26, वार्ड संख्या 35 में (02 काम), वार्ड संख्या 70, वार्ड संख्या 80, वार्ड संख्या 75 और नगर पंचायत बांसगांव के वार्ड संख्या 07 में सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण 02 करोड़ 22 लाख 26 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है। इस कार्य की दूसरी एवं अंतिम किस्त के रूप में 01 करोड़ 33 लाख 35 हजार 600 रुपये और मिले हैं।
इसी तरह इसी योजना अंतर्गत एक अन्य प्रोजेक्ट में नगर निगम वार्ड संख्या 04, वार्ड संख्या 11 बड़गो, वार्ड संख्या 18 गायत्रीनगर, वार्ड संख्या 35 जंगल सालिकराम मानस विहार में (03 काम), वार्ड संख्या 36 लोहियानगर, वार्ड संख्या 51 देवी प्रसाद नगर झरवा, वार्ड संख्या 54 उर्वरक नगर (02 काम) और वार्ड संख्या 70 आजादनगर में (03 काम) सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसी तरह नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 04 में सीसी सड़क और नाली निर्माण हो रहा है। इन कार्यो के लिए 04 करोड़ 23 लाख 58 हजार रुपये की धनराशि तय की गई थी। प्रथम किस्त मिल चुकी थी। अब दूसरी और अंतिम किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव अरविंद कुमार गिरी ने 01 करोड़ 05 लाख 89 हजार 500 रुपये की धनराशि जारी की है। डूडा के परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द इन कार्यो को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --