{"_id":"6795408140e33689870334b6","slug":"gorakhpur-news-basketball-teams-of-kanpur-and-meerut-reached-semi-finals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-819907-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल : कानपुर और मेरठ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल : कानपुर और मेरठ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन
राज्य स्तरीय संघ समन्वय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा दिन
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय संघ समन्वय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार लीग मैच और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें कानपुर और मेरठ मंडल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बचे दो क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।
शनिवार को दिन के पहले मैच में अयोध्या ने अलीगढ़ को 52-31 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में मुरादाबाद ने बस्ती मंडल को 44-25 से हराया। तीसरे मैच में लखनऊ मंडल ने बरेली को 50-30 से शिकस्त दी। चौथे मैच में आजमगढ़ ने गोरखपुर छात्रावास को रोमांचक मुकाबले में 75-62 अंकों के अंतर से पराजित किया।
पहला क्वार्टर फाइनल कानपुर और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने रोमांचक मुकाबले में 68-51 से जीत दर्ज की। दूसरा क्वार्टर फाइनल मेरठ और आजमगढ़ के बीच हुआ जिसमें मेरठ ने 47-29 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला बास्केटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डेविड सिरिल, कार्यवाहक सचिव स्कंद राय, राष्ट्रीय खिलाड़ी सूर्यभान सिंह, जिला वालीबॉल संघ सचिव बीएन मिश्रा, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।