फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Badminton: Anshuman and Raunak in final in Under-9

बैडमिंटन : अंडर-9 में अंशुमान और रौनक फाइनल में- सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का दूसरा दिन

Sun, 02 Feb 2025 12:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 12:26 PM IST
सार

बालिका एकल अंडर-11 में अर्शिया शुक्ला ने सानवी सोलंकी को 21-6 से, अतीक्षा गेंठे ने नंदिनी को 21-7 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। बालक एकल अंडर-11 में अर्पित सिंह ने रौनक खान को 21-19 से, अंश कुमार गौंड ने शलभ त्रिपाठी को 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Badminton: Anshuman and Raunak in final in Under-9
बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सैयद मोदी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक एकल अंडर-9 में अंशुमान राय ने युधिष्ठिर को 21-9 और रौनक खान ने कान्हा को 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

बालिका एकल अंडर-11 में अर्शिया शुक्ला ने सानवी सोलंकी को 21-6 से, अतीक्षा गेंठे ने नंदिनी को 21-7 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।

बालक एकल अंडर-11 में अर्पित सिंह ने रौनक खान को 21-19 से, अंश कुमार गौंड ने शलभ त्रिपाठी को 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका एकल अंडर 15 में रिद्धिमा यादव ने वीनस को 21-07, शमीमा खातून ने साक्षी को 21-8, बालक एकल अंडर 15 में अंशुमान मल ने हर्षित बंसल को 15-9, 12-15, 15-12 से और शिव प्रताप गौंड ने शौर्य शुक्ला को 15-11, 15-10, 15-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालक एकल अंडर-17 में अमन मद्धेशिया ने अनुज को 15-13, 15-9 से हराकर एवं शुभम पांडेय ने विभाष मालवीय को 15-5, 15-10, 15-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालक युगल अंडर-17 में अमन और विभाष की जोड़ी ने आयुष और सौरभ की जोड़ी को 15-8, 15-4 से, शुभम और अनुराग की जोड़ी ने पुष्कर और अमन यादव की जोड़ी को 15-11, 15-9 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका एकल अंडर-19 में रिद्धिमा यादव ने अंजलि चौहान को 21-15, आदित्या यादव ने ट्विंकल चौहान को 21-10 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। बालक एकल अंडर 19 में हुसैन अंसारी ने शुभम पांडेय को 21-7, 21-8 से, अमन मद्धेशिया ने विभाष मालवीय को 21-14, 21-17 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed