फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Approval received from the government...work on five roads will speed up

Gorakhpur News: शासन से मिली मंजूरी...पांच सड़कों के काम में आएगी तेजी

Fri, 04 Oct 2024 04:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Approval received from the government...work on five roads will speed up
गोरखपुर। शासन से मंजूरी मिलने के बाद शहर में दो फोरलेन, असुरन चौक से पिपराइच और हार्बर्ट बंधा से माधोपुर बंधा होते हुए महेसरा तक फोरलेन और माधोपुर बंधा से ग्रीन सिटी तक टू लेन सड़क का निर्माण कार्य में अब तेजी आएगी। इसके साथ पिपराइच-बरगदही से सिरसिया मंदिर तक और उरुवा-धुरियापार से शाहपुर तक सड़क के जीर्णोद्धार के काम में भी तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी इन सभी सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राजघाट हार्बर्ट बंधा होते हुए माधोपुर, बसियाडीह मंदिर होते हुए गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर महेसरा पुल तक करीब 10 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाना है। असुरन चौक से पिपराइच तक 19.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, पिपराइच-बरगदही से सिरसिया मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का सर्वे कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा माधोपुर बंधा से ग्रीन सिटी होते हुए सोनौली रोड तक टू लेन और उरुवा-धुरियापार से शाहपुर, बेलघाट तक सड़क के उच्चीकरण व चौड़ीकरण की भी मंजूरी प्रदान की गई है। पीडब्ल्यूडी इन सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। संभावना है कि एक से दो दिन में प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य के लिए फर्म का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद इन सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की माने तो जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूरी कर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जनहित में सड़क की चौड़ाई में हुआ है बदलाव
सड़क चौड़ीकरण के चलते प्रभावित हो रहे लोगों को राहत देने के लिए उसकी चौड़ाई में आंशिक बदलाव किया गया है। असुरन चौक से पादरी बाजार तक सड़क की चौड़ाई 20.5 मीटर रखा गया है। वहीं पिपराइच कस्बे में भी सड़क की चौड़ाई घटाकर 20.5 मीटर कर दिया गया है। इसके साथ ग्रीन सिटी टू लेन सड़क की चौड़ाई की 15 मीटर से घटाकर 12 मीटर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed