{"_id":"67b0f00ecce96160c007b080","slug":"gorakhpur-news-application-for-phd-in-ddu-starts-admission-will-be-done-on-1173-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-842047-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 1173 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में पीएचडी के लिए आवेदन शुरू, 1173 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर के लिए फीस पेमेंट अब 28 फरवरी तक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि पांच मार्च है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष सिन्हा ने बताया कि इस बार ऐसे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2024 तक परास्नातक उपाधि प्राप्त कर ली है। विभिन्न विषयों में रिक्त 1173 सीटों के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परिसर की 495 पूर्णकालिक और 38 अंशकालिक सीटों के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध 640 सीट आवेदन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि परिसर और संबद्ध राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों के सेवारत शिक्षकों के लिए 10 प्रतिशत सुपर न्यूमेरिक सीटों पर प्रवेश का प्रावधान किया गया है।
आवेदन की अर्हता
पीजी में 55 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले ही रेट-2024-25 के लिए आवेदन कर सकेंगे। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पांच प्रतिशत की छूट होगी। जेआरएफ और नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भारांक मिलेगा। विदेशी अभ्यर्थियों को सुपरन्यूमेरिक कोटे से सीधा प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
-
रसायन विज्ञान में सर्वाधिक 130 सीटें
केमिस्ट्री में सर्वाधिक 130 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसी तरह हिंदी में 96, जूलॉजी में 79, शिक्षाशास्त्र में 78, समाजशास्त्र में 72, कृषि संकाय के विभिन्न विषयों में 64, बॉटनी में 63, राजनीतिशास्त्र में 59, वाणिज्य में 51, भूगोल में 50, अंग्रेजी में 48, मनोविज्ञान में 45, गणित में 42, संस्कृत 37, अर्थशास्त्र में 33, प्राचीन इतिहास में 30, रक्षा अध्ययन में 29, विधि में 29, इतिहास में 28, भौतिकी में 27, दर्शन शास्त्र में 15, एमबीए में 14 और शारीरिक शिक्षा में 11 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
-
कोट...
विश्वविद्यालय ने बीते वर्ष शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि और पहचान हासिल की है। उम्मीद है शोध पात्रता परीक्षा से विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को श्रेष्ठ शोधार्थी मिलेंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति