फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: ABVP launched a mega campaign, made 1.26 lakh members in one day

Gorakhpur News: अभाविप ने चलाया महाअभियान, एक दिन में बनाए 1.26 लाख सदस्य

Fri, 22 Aug 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: ABVP launched a mega campaign, made 1.26 lakh members in one day
गोरक्ष प्रांत में 175 शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को अभाविप से जोड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बृहस्पतिवार को गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सदस्यता महाअभियान चलाया। इस दौरान 175 शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर कुल एक लाख 26 हजार 200 नए सदस्य बनाए गए। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के जुड़ने से अभाविप के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के मंत्री मयंक राय ने बताया कि गोरखपुर महानगर के 26 शिक्षण संस्थानों में बृहस्पतिवार को सदस्यता महाअभियान चलाया गया। महानगर में कुल 24 हजार 700 छात्रों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की तरफ से गोरक्ष प्रांत में 15 जुलाई से ही सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस बार 5 लाख 81 हजार 885 सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को महाअभियान चलाया गया। पिछले सत्र में गोरक्ष प्रांत में 2,71,000 विद्यार्थियों ने सदस्यता ग्रहण की थी। अभाविप से छात्र लगातार जुड़ रहे हैं। अभाविप के प्रांत सदस्यता प्रमुख ऋषभ सिंह व गोरखपुर महानगर मंत्री अभिषेक मौर्या ने भी छात्रों के जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed