{"_id":"67eaef96d38b2897b70c211b","slug":"gorakhpur-news-abhishek-siddheshwar-and-prakash-of-ddu-expressed-their-views-in-the-assembly-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-887834-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत युवा संसद मंडप: विधानसभा में DDU के 3 छात्रों ने रखे विचार, 'भारतीय संविधान का 75 वर्ष' था विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत युवा संसद मंडप: विधानसभा में DDU के 3 छात्रों ने रखे विचार, 'भारतीय संविधान का 75 वर्ष' था विषय
Tue, 01 Apr 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:10 AM IST
सार
ललित कला विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने गोरखपुर नोडल से प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में संविधान के 75 वर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की यात्रा, संविधान की प्रासंगिकता और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मूल अधिकारों से पूर्व हमें मूल कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत नोडल स्तर से चयनित डीडीयू के विद्यार्थी सिद्धेश्वर ओझा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश व बिहार विधानसभा मेंं सोमवार को विकसित भारत युवा संसद मंडप का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के समक्ष अपने विचार रखे। 'भारतीय संविधान की 75 वर्ष: अधिकार कर्तव्य और प्रगति की यात्रा' विषय पर अपने विचारों को तर्कों और विश्लेषणों के साथ प्रस्तुत करते हुए सदन में मौजूद सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
ललित कला विभाग के शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव ने गोरखपुर नोडल से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रकाश पांडेय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा में संविधान के 75 वर्षों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की यात्रा, संविधान की प्रासंगिकता और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मूल अधिकारों से पूर्व हमें मूल कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करना होगा।
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश्वर ओझा ने बलिया नोडल से अपनी बात रखते हुए सामाजिक विकास में युवाओं की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने प्रभावी वक्तव्य से यह सिद्ध किया कि नई पीढ़ी देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश्वर ओझा ने बलिया नोडल से अपनी बात रखते हुए सामाजिक विकास में युवाओं की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने प्रभावी वक्तव्य से यह सिद्ध किया कि नई पीढ़ी देश की प्रगति में एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अभिषेक श्रीवास्तव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र प्रकाश पांडेय ने बिहार विधानसभा पटना में अपने धारा प्रवाह वक्तव्य से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने कानूनी सुधारों, न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और संविधान के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपनी बात रखी।
उनके विचारों को विधायकों और विशेषज्ञों ने खूब सराहा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में ऐसे मंचों पर और अधिक सफलता पाने की शुभकामनाएं दीं।
उनके विचारों को विधायकों और विशेषज्ञों ने खूब सराहा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उन्हें बधाई दी और भविष्य में ऐसे मंचों पर और अधिक सफलता पाने की शुभकामनाएं दीं।