{"_id":"67c9f965550bd07aca0060bd","slug":"gorakhpur-news-a-multipurpose-hall-will-be-constructed-in-gorakhpur-university-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-861573-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद क्षेत्र विकास निधि के तहत डीडीयू को 65.82 लाख रुपये मिले
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ल ने महत्वपूर्ण पहल की है। सांसद क्षेत्र विकास निधि के तहत विश्वविद्यालय और अलकनंदा महिला छात्रावास में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 65.82 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इन परियोजनाओं से छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। दो वाटर फिल्टर के लिए 15 लाख, चार पिंक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स के लिए 36 लाख और मल्टीपरपज हॉल के लिए 14.82 लाख की राशि आवंटित की गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है ताकि निर्माण जल्द से जल्द पूरे किए जा सकें। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से विश्वविद्यालय का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा।