फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Navratna Chocolate Gulab Gujiya will add color to sweetness

Holi 2023: गोरखपुर में इस बार नवरत्न, चाकलेट, गुलाब गुझिया भरेंगी मिठास में रंग

Fri, 03 Mar 2023 01:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Mar 2023 01:48 PM IST
सार

लक्ष्मी बेकर्स के नवीन कृपलानी ने बताया कि बाजार ने होली पर सभी का खयाल रखा है। डायबिटीज मरीजों के लिए खासतौर पर शुगर फ्री गुझिया भी बाजार में उपलब्ध है। इसमें खोवे और सूजी के साथ सूखे मेवे का भरावन है।

विज्ञापन
Gorakhpur Navratna Chocolate Gulab Gujiya will add color to sweetness
होली की तैयारी को लेकर केराना मंडी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इस बार होली पर नवरत्न, चाकलेट, केसर, पिस्ता, गुलाब, खोवा, गुड़ और सूगर फ्री गुझिया मिठास के रंग भरेंगी। त्योहार के करीब आने के साथ ही शहर की दुकानों पर अलग-अलग स्वाद की गुझिया की मांग भी बढ़ गई है। मांग को देखते हुए दुकानदार भी गुझिया के फ्लेवर के साथ प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुझिया के स्वाद के साथ दुकानदारों की हर वर्ष कुछ अलग करने की कोशिश होती है। इस बार बाजार में स्पेशल खोवा, नारियल-सुजी, नवरत्न और चाकलेट गुझिया मौजूद है।
विज्ञापन


बशारतपुर के मिठास दुकान के राहुल चौधरी ने बताया कि चाकलेट गुझिया ऊपर से आम गुझिया की तरह नजर आती है, मगर अंदर चाकलेट का भराव होता है। नवरत्न गुझिया में नौ तरह के सूखे मेवों को बारीक काटकर भरा गया है। मेवों को आपस में बांधने के लिए खोवा भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर फ्री गुझिया
लक्ष्मी बेकर्स के नवीन कृपलानी ने बताया कि बाजार ने होली पर सभी का खयाल रखा है। डायबिटीज मरीजों के लिए खासतौर पर शुगर फ्री गुझिया भी बाजार में उपलब्ध है। इसमें खोवे और सूजी के साथ सूखे मेवे का भरावन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed