फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation will have to give details of pending cases of conversion today

गोरखपुर नगर निगम: आज देना होगा नामांतरण के लंबित मामलों का ब्योरा, पढ़िए पूरी जानकारी

Mon, 11 Oct 2021 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Oct 2021 11:31 AM IST
सार

कैंप लगाने के बावजूद कई मामले लंबित होने पर नगर आयुक्त का निर्णय। सभी जोनल प्रभारियों को लिखित देना होगा कि अब नहीं है लंबित मामला।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation will have to give details of pending cases of conversion today
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के पांचों जोनल प्रभारियों को यह लिखकर देना होगा कि अब उनके जोन में नामांतरण संबंधी विवादास्पद मामलों को छोड़कर कोई भी पुराने मामले लंबित नहीं हैं। नामांतरण संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए लगातार चल रहे कैंप के बावजूद कई पुराने मामले सामने आने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम में नामांतरण संबंधी मामलों के निस्तारण में काफी शिकायतें रहती हैं। वर्षो से लंबित कई मामले की शिकायत नगर आयुक्त तक भी पहुंची तो उन्होंने घंटे-दो घंटे में निस्तारित करा दिया। इसके बाद नगर आयुक्त ने नामांतरण संबंधी विवादास्पद मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों के निस्तारण के लिए अधिकतम 30 दिन तय कर दिया है। इसके बाद भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला को समन्वयक बनाते हुए सभी जोनल अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

 
उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों की सोमवार को बैठक बुलाई गई है। इसमें जोनल अधिकारियों को इस बात को लिख कर देना होगा कि उनके जोन में विवादास्पद मामलों को छोड़कर 30 दिन से पुराने नामांतरण मामले लंबित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed