फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation will give appointment letter to ITI pass 501 youth on October 5

गोरखपुर नगर निगम: पांच अक्तूबर को दिया जाएगा आईटीआई पास 501 युवाओं को नियुक्तिपत्र, 7700 रुपये मिलेगा मासिक भत्ता

Fri, 17 Sep 2021 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 03:30 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अलग-अलग ट्रेड में आईटीआई पास युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मानदेय भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation will give appointment letter to ITI pass 501 youth on October 5
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत गोरखपुर नगर निगम में आईटीआई पास 501 युवाओं को बतौर प्रशिक्षु पांच अक्तूबर को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। इन युवाओं को नगर निगम के विभिन्न विभागों में एक साल तक न सिर्फ सीखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें 7700 रुपये मासिक मानदेय भी मिलेगा। जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। मेयर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि अलग-अलग ट्रेड में आईटीआई पास युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मानदेय भी दिया जाएगा। इससे न सिर्फ नगर निगम का काम आसान होगा, वरन युवाओं का तकनीकी ज्ञान भी बढ़ेगा। शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। अभी प्रदेश के दूसरे नगर निगम में इस योजना की शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मेयर सीमाराम जायसवाल ने बताया कि नियुक्तिपत्र वितरण की तारीख पांच अक्तूबर तय की गई है। पूरी संभावना है कि मुख्यमंत्री चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह है रिक्तियां
स्टेनोग्राफर 10, मशीनिस्ट  15, टर्नर 16, डीजल मैकेनिक 25, फिटर 100, इलेक्ट्रिशियन 45, वायरमैन 25, प्लंबर 140, मैकेनिक मोटर वाहन 20, कम्प्यूटर ऑपरेटर 10, ड्राफ्ट्समैन सिविल 10, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक 05, वेल्डर 25, मैकेनिक इलेक्ट्राक्सि 20, रेफ्रिजरेशन एंड एयर 20, कंडीशनिंग मैकेनिक, मैकेनिक आटोबॉडी रिपेयर 05, पेंटर जनरल 10।

 
करना होगा ऑनलाइन आवेदन
आइटीआइ चरगांवा के प्रधानाचार्य सत्यकांत ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन को वेबसाइट पर पंजीकृत करा दिया गया है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट के पेज पर अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। निर्धारित समय पर वेबसाइट बंद होने के बाद आए आवेदनों के आधार पर मेरिट या इंटरव्यू के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

यह है वेबसाइट
apprenticeshipindia.org
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed