फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal corporation organic fertilizer will be sold in name of Sanjeevani

पहल: संजीवनी के नाम से बिकेगी नगर निगम की जैविक खाद, तैयार होने लगी वर्मी कंपोस्ट

Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Feb 2022 01:52 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम वर्मी कंपोस्ट तैयार करा रहा है। एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम की पैकिंग होगी। संजीवनी के नाम से वर्मी कंपोस्ट की बिक्री होगी। इसके लिए आउटलेट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal corporation organic fertilizer will be sold in name of Sanjeevani
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के कान्हा उपवन में गोबर से बनाई गई, जैविक खाद संजीवनी के नाम से बिकेगी। कान्हा उपवन में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जैविक खाद की पैकिंग एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम के पैक में होगी। नगर निगम जल्द ही इसके लिए आउटलेट बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


कान्हा उपवन में एक हजार से ज्यादा गोवंशीय पशु हैं। नगर निगम ने इनके गोबर से खाद बनानी शुरू कर दी है। मंगलवार को वर्मी कंपोस्ट विशेषज्ञ नागेंद्र पांडेय ने वर्मी कंपोस्ट बनाने की शुरुआत कर दी है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नगर निगम के सहायक आयुक्त नर्वदेश्वर पांडेय ने बताया कि कान्हा उपवन परिसर में कुल 40 बेड बनाए गए हैं। इससे महीने में 30 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट तैयार हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि नगर निगम वर्मी कंपोस्ट तैयार करा रहा है। एक किलोग्राम, दो किलोग्राम और पांच किलोग्राम की पैकिंग होगी। संजीवनी के नाम से वर्मी कंपोस्ट की बिक्री होगी। इसके लिए आउटलेट बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed