{"_id":"63995eb53eb0056c7c5eda0e","slug":"gorakhpur-municipal-corporation-election-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर नगर निगम चुनाव: सहमति बनाकर करें दावेदारी, 70 सीटें जीतकर बनाना है रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर नगर निगम चुनाव: सहमति बनाकर करें दावेदारी, 70 सीटें जीतकर बनाना है रिकॉर्ड
Wed, 14 Dec 2022 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:57 AM IST
सार
पार्टी कार्यालय पर चुनाव प्रभारी अरुण सक्सेना ने कई पदाधिकारियों एवं पार्षदों से अलग से मुलाकात की। उनसे वार्ड चुनावों का समीकरण समझा। हालांकि, इस दौरान भाजपा से वार्ड का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दावेदारी के लिए आवेदन किया, जिसे चुनाव प्रभारी ने नहीं लिया। बाद में सभी ने महानगर अध्यक्ष को आवेदन दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम चुनाव में आपसी सहमति बनाकर ही दावेदारी करें। एक वार्ड से अधिक दावेदार होंगे तो समस्या बढ़ेगी। यह जिम्मेदारी पार्षदों के अलावा महानगर के पदाधिकारियों की भी है। इस बार 70 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाना है।
विज्ञापन
ये बातें भाजपा नगर निगम चुनाव के प्रभारी एवं वनमंत्री अरुण सक्सेना ने कहीं। वे मंगलवार को बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ से लेकर महानगर इकाई तक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी।
विज्ञापन
यह कमेटी पारदर्शिता के साथ दावेदारों के आवेदन को आगे बढ़ाएंगे। चुनाव प्रभारी ने कहा कि चुनाव को लेकर बूथ और मंडल स्तर पर बैठकें करें। सामंजस्य बनाएं और वार्ड में माहौल बनाकर प्रचार अभियान में जुट जाएं। संचालन महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने एवं अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल, चुनाव संयोजक चिरंजीव चौरसिया, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्रा, पार्षद अशोक मिश्रा, ऋषि मोहन वर्मा पद्मा गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कई ने दिए आवेदन, नहीं लिए
पार्टी कार्यालय पर चुनाव प्रभारी अरुण सक्सेना ने कई पदाधिकारियों एवं पार्षदों से अलग से मुलाकात की। उनसे वार्ड चुनावों का समीकरण समझा। हालांकि, इस दौरान भाजपा से वार्ड का चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दावेदारी के लिए आवेदन किया, जिसे चुनाव प्रभारी ने नहीं लिया। बाद में सभी ने महानगर अध्यक्ष को आवेदन दिया।