फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Municipal Corporation 13.16 lakh voters will decide future of candidates

गोरखपुर नगर निकाय: 13.16 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य, यहां हैं सबसे अधिक मतदाता

Wed, 09 Nov 2022 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Nov 2022 02:55 PM IST
सार

नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 1,155 बूथ बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम में सर्वाधिक 804 बूथ हैं। सहजनवां में 36, बांसगांव में 22, मुंडेरा बाजार में 30, पीपीगंज में 47, पिपराइच में 37, गोला बाजार में 37, बड़हलगंज में 38, कस्बासंग्रामपुर में 22, चौमुखा में 25, उरुवां बाजार में 25 तथा घघसरा बाजार में 32 बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Municipal Corporation 13.16 lakh voters will decide future of candidates
voter list

विस्तार

गोरखपुर नगर निकाय के चुनाव में 13 लाख 25 हजार 51 मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। एक से सात नवंबर तक चले मतदाता अभियान के दौरान कुल 60 हजार 173 नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हुए हैं तो वहीं 8,969 वोटरों के नाम काटे गए हैं। नगर निगम में सर्वाधिक 42 हजार 763 वोटर बढ़े हैं जबकि नगर पंचायतों में गोला बाजार में सबसे अधिक 5, 095 वोटर बढ़े हैं। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन


अक्तूबर में हुए डोर-टू-डोर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान नगरीय निकाय की मतदाता सूची में कुल 66 हजार 490 नाम बढ़े थे तो 15 हजार 757 वोटरों के नाम कटे थे। यानी अक्तूबर और नवंबर में चले दो मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान सवा लाख से ज्यादा वोटर बढ़े। पिछले अभियान में बड़हलगंज नगर पंचायत में एक भी वोटर नहीं बढ़ा था, इस अभियान में भी वहां खाता नहीं खुल सका।  
विज्ञापन


निकाय चुनाव के मद्देनजर  परिसीमन का काम पूरा हो चुका है और वार्डों के आरक्षण तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन की तरफ से जल्द ही आरक्षण की प्रस्तावित सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी। उधर पार्टियों, दावेदारों ने भी तैयारी तेज कर दी है। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग के साथ ही प्रचार के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

1155 बूथों पर होगी वोटिंग

नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 1,155 बूथ बनाए गए हैं। इनमें नगर निगम में सर्वाधिक 804 बूथ हैं। सहजनवां में 36, बांसगांव में 22, मुंडेरा बाजार में 30, पीपीगंज में 47, पिपराइच में 37, गोला बाजार में 37, बड़हलगंज में 38, कस्बासंग्रामपुर में 22, चौमुखा में 25, उरुवां बाजार में 25 तथा घघसरा बाजार में 32 बूथ बनाए गए हैं।
 
निकाय वोटर जुड़े  नाम कटे
नगर निगम 42,763 2,186
सहजनवां 2,625 305
बांसगांव  473 108
मुंडेरा बाजार   1,752  642
पीपीगंज 1,911 254
पिपराइच 1,728 527
गोला बाजार 5,095 2,811
बड़हलगंज 0 0
कस्बा संग्रामपुर 872 250
चौमुखा 968 469
उरुवां बाजार 1,161 813
घघसरा बाजार   825 604
कुल  60,173 8969

        


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed