फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur MP Ravi Kishan press Conference on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

गोरखपुर में बोले सांसद रवि किशन: भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी

Tue, 13 Sep 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Sep 2022 10:49 AM IST
सार

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच पर सांसद ने कहा कि गैर कानूनी जगहों पर ही गैर कानूनी कार्य होते हैं। ऐसे में मदरसों की जांच जरूरी है। योगी आदित्यनाथ की सरकार जब से प्रदेश में आई है तब से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur MP Ravi Kishan press Conference on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
गोरखपुर सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर नहीं भारत तोड़ो यात्रा पर निकले हैं। राहुल गांधी के कारण कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। उनकी पार्टी टूटने के कगार पर है। उन्हें अपनी पार्टी को जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए। ये बातें सदर सांसद रविकिशन ने कहीं। वह सोमवार को एनेक्सी भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी बात रख रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2024 के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं। उनकी ये तैयारी पूरी तरह से फेल होगी। 2024 चुनाव से पहले उन्हें गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में हो रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच पर सांसद ने कहा कि गैर कानूनी जगहों पर ही गैर कानूनी कार्य होते हैं। ऐसे में मदरसों की जांच जरूरी है। योगी आदित्यनाथ की सरकार जब से प्रदेश में आई है तब से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवापी के मामले पर सांसद ने कहा कि महादेव जहां हैं वहां स्वयंभू हैं अगर वह ज्ञानवापी में दिखे हैं तो भव्यता के साथ उनका स्वागत होना चाहिए। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला था। उनका निधन दुखद है।

सांसद ने यातायात नियमों के पालन की अपील की
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने सोमवार को ट्रैफिक कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने कंट्रोल रूम से शहरवासियों से ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील भी की। निरीक्षण के दौरान सांसद ने यातायात के लिए चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की।


सांसद रवि किशन ने कहा कि यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। जरा सी लापरवाही से परिवार की खुशियां गम में बदल जाती हैं। सांसद ने कहा कि जब भी ट्रैफिक रुके तब आप सब हमेशा बायीं तरफ के लेन को खाली रखें ताकि गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता न रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed