फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Monsoon People troubled by heat and humidity due to light rain

Gorakhpur Monsoon: सावन में भी इंद्रदेव ने किया निराश, आज झमाझम बारिश से राहत के आसार

Thu, 13 Jul 2023 12:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 12:44 PM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग मानसून के सक्रिय होने का दावा करते हुए 10 जुलाई से भारी बारिश का अनुमान जता रहा है। सोमवार की दोपहर में शहर में अच्छी बारिश हुई। उसके बाद बादल तो छाए रहे, लेकिन बिना बरसे ही चले जा रहे हैं। वहीं गुरुवार शाम तक तेज बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Monsoon People troubled by heat and humidity due to light rain
गोरखपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में आषाढ़ के बाद सावन के महीने में भी इंद्रदेव निराश कर रहे हैं। आषाढ़ में औसत से कम बारिश होने पर सावन में लोगों को आस थी, लेकिन वह भी निराश कर रहा है।
विज्ञापन


सावन माह में आठ दिन गुजर जाने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहने से दिनभर गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग मानसून के सक्रिय होने का दावा करते हुए 10 जुलाई से भारी बारिश का अनुमान जता रहा है। सोमवार की दोपहर में शहर में अच्छी बारिश हुई। उसके बाद बादल तो छाए रहे, लेकिन बिना बरसे ही चले जा रहे हैं। वहीं गुरुवार शाम तक तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद: 92 घंटे गूंजेगा हर-हर महादेव, पांच लाख लोग करेंगे जलाभिषेक

शहर में छिटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, मौसम विभाग अभी दो दिन और भारी बारिश का अनुमान जता रहा है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed