फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur MMMUT Two-day athletics competition from today

MMMUT: दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से, तैयारियां पूरी

Fri, 16 Feb 2024 11:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबर्दस्त उल्लास है। इसमें कुल 255 पदकों के लिए करीब 500 खिलाड़ी मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
 

विज्ञापन
Gorakhpur MMMUT Two-day athletics competition from today
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव ‘आयास-24’ का शुभारंभ 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें कुल 255 पदकों के लिए करीब 500 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


एमएमएमयूटी में छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय ने बताया कि वार्षिक क्रीड़ा समारोह के अन्तर्गत कुल 35 खेलों का आयोजन किया जाएगा। छात्रों में एथलेटिक्स (रन, जंप, थ्रो) के कुल 15 अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह छात्राओं के बीच 12 प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच कुल आठ प्रतियोगिताएं होंगी। पूरे साल इंटर ब्रांच स्तर पर जो भी प्रतियोगिताएं हुई हैं, उनके भी अंक जोड़कर ओवरऑल चैंपियन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के स्टेडियम में सुबह 9 बजे भारतीय कुश्ती टीम के कोच चंद्रविजय सिंह करेंगे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी 17 फरवरी की शाम समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं व उपविजेताओं को ट्रॉफी और पदक आदि प्रदान कर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि वार्षिक क्रीड़ा उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में जबर्दस्त उल्लास है। इसमें कुल 255 पदकों के लिए करीब 500 खिलाड़ी मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed