फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Missing girl body found near her home, family accused police of not writing report

गोरखपुर: गायब हुई युवती की घर से कुछ ही दूरी मिली लाश, परिजनों ने पुलिस पर लगाया रिपोर्ट न लिखने का आरोप 

Sun, 15 Nov 2020 11:08 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 15 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Missing girl body found near her home, family accused police of not writing report
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कलवारी थाना क्षेत्र के कैथोलिय द्वितीय गांव के पास कब्रस्तान में पुआल से ढका एक युवती की लाश रविवार की सुबह मिली। बगल से जा रहे भेड़वा निवासी रमजान की नजर उस पड़ी तो उन्होने कैथोलिया गांव में सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग वहां पंहुचे तो उसकी पहचान उसी गांव के राम सुमेर की 22 वर्षीय पुत्री पुजा के रूप में हुई जो पांच दिनो से गायब थी। 

विज्ञापन


परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ मौके पर पहुंचे। बता दें कि 10 नवंबर की शाम को पूजा अपने घर शौच के लिए जाने की बात कह कर निकली पर वापस नहीं लौटी। परिजनो ने उसे आस-पास, रिश्तेदारो में तलाश किया मगर उसका कुछ पता नहीं चला। 12 नवंबर को पूजा के गायब होने की सूचना पुलिस को दिया। युवती की बहन ने आरोप लगाया कि जब मां व भाई थाने पर सूचना देने गये तो पुलिस ने गुमशुदगी लिखने के लिए बहन का फोटो, मार्कसीट तथा पांच हजार रूपये मांगे थे। पैसा व फोटो न होने के कारण पुलिस ने कोई भी एक्सन नहीं लिया। रविवार को उसकी लाश क्षति विक्षत अवस्था में मिली। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव देखने से लगता है कि उसके दुशकर्म भी हुआ होगा साथ ही किसी ज्वलनशील पदार्थ से चेहरे को विकृत किया गया हो। मृतका के भाई प्रदीप ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि उक्त तिथि को बहन भोजन बना रही थी। अचानक मां से शौच के लिए जाने की बात कहकर निकली साथ में घर का मोबाईल भे ले गई थी। घटना के दिन से ही उस नंबर पर फोन करने पर घंटी जाती तो कोई उठाता था। 13 नवंबर को उसकी भाभी की बहन जो मनौरी रहती है के पास फोन गया कि पूजा कौन है उन्होने बताया कि वह उसकी ननद लगती है उसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि फोटो न मिलने के कारण गुमशुदगी नहीं लिखी जा सकी पैसे का आरोप निराधार है। रविवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह और सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी जायजा लेने कैथोलिया गांव पंहुचे।


फारेंसिक टीम ने शव के आस-पास साक्ष्य लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed