फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Mentally deranged youth drive tractor, injured dozen peoples

गोरखपुर : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ट्रैक्टर  लेकर  निकल पड़ा, बड़ी दुर्घटना टली

Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur: Mentally deranged youth drive tractor, injured dozen peoples
दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवा तहसील क्षेत्र के हरपुर थाना अंतर्गत पकड़ी निवासी अमित पुत्र गणेश चंद उपाध्याय जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है दरवाजे पर खड़ा पावर टेक स्टार्ट ट्रैक्टर अचानक घर से निकल पड़ा।  परिजन को जानकारी  लगते ही  खोजने निकल पड़े  तब तक वह  दर्जनों लोगों को घायल करते हुए  गिड़ा थाना क्षेत्र के गहासाड़  रेलवे पुल  के पास  पहुंच  था और  खाई में गिर कर  पलट गया था।

विज्ञापन


जिसकी सूचना राहगीरों ने  112 नंबर  डायल कर  पुलिस को दी। सहजनवा पुलिस व गीड़ा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस  हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर व अर्ध विक्षिप्त चालक को निकालकर परिजनों को सूचित किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो अमित पुत्र गणेश चंद्र उपाध्याय निवासी पकड़ी थाना हरपुर बुदहट के रहने वाले हैं जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। विगत 3 वर्षों से दवा इलाज चल रहा है। दरवाजे पर खड़ी पावर ट्रेक ट्रैक्टर  को लेकर दिन में लगभग 1:00 बजे के करीब निकल पड़ा। अपने घर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान कटाई टिकट  महादेव -भीटी रावत - सहजनवा  तहसील रोड होते हुए लगभग एक दर्जन लोगों तथा  पालतू पशुओं को  घायल  करते हुए सहजनवा नगर पंचायत क्षेत्र के गहासाड़ राप्ती नदी रेलवे पुल के पास पहुंचा कर  गड्ढे में  पलट  गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा 112 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पीआरबी  के साथ सहजनवा व गीडा थाने  की पुलिस   घटनास्थल पर पहुंच कर  हाइड्रा की मदद से  पावर ट्रेक ट्रैक्टर बाहर निकाला गया और मानसिक रूप से विक्षिप्त को कब्जे में लेकर गीडा पुलिस थाने ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed