फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur maximum 43853 voter applications approved

Gorakhpur News: गोरखपुर में सबसे अधिक 43,853 मतदाता आवेदनों को मंजूरी, जानिए कब आएगा अंतिम प्रकाशन

Thu, 10 Nov 2022 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Nov 2022 02:24 PM IST
सार

एक अक्तूबर 2022 से नए सिरे से तैयार की जा रही मतदाता सूची के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों से वोटर बनने के लिए कुल दो लाख 20 हजार 915 आवेदन आए। इनमें से एक लाख 98 हजार 611 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। यानी इनका वोटर बनना तय है।

विज्ञापन
Gorakhpur maximum 43853 voter applications approved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक (एमएलसी) निर्वाचन के लिए मतदाता सूची लगभग तैयार हो गई है। 23 को इसका ड्राफ्ट प्रकाशन होगा, जिसके बाद नौ दिसंबर तक वोटर बनने का एक और मौका मिलेगा। 30 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

विज्ञापन


एक अक्तूबर 2022 से नए सिरे से तैयार की जा रही मतदाता सूची के लिए निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों से वोटर बनने के लिए कुल दो लाख 20 हजार 915 आवेदन आए। इनमें से एक लाख 98 हजार 611 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। यानी इनका वोटर बनना तय है। 3,339 आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिए गए हैं। गोरखपुर में सर्वाधिक 44260 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया, जिसमें से 43,853 आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


कुल स्वीकृत आवेदनों में से पुरुषों के आवेदनों की संख्या एक लाख 39 हजार 236, जबकि महिलाओं के आवेदनों की संख्या 72, 234 है। वोटर बनने के लिए सबसे ज्यादा जागरूकता भी गोरखपुर की ही महिलाओं ने दिखाई है। यहां 44,260 आवेदनों में से 28,431 पुरुष और 15,422 महिला वोटरों के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। यहां कुल 407 आवेदनपत्र अस्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत पांच मंडल गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के 17 जिलों के स्नातक वोटर मतदान कर सकेंगे। एक नवंबर 2022 से तीन साल पूर्व स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले ही मतदाता बन सकेंगे। आवेदन भरकर संबंधित तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
 
जिला कुल आवेदन  स्वीकृत अस्वीकृत
गोरखपुर     44,260  43,853 407
महराजगंज 14,179 14,179 00
देवरिया     17,446  17,446 00
कुशीनगर 12,328  12,313 15
गोंडा 6,195 5,837  358
बहराइच 6,849 6,849 00
श्रावस्ती     2,190     2,173 17
बलरामपुर       3,315   3,256 59
अयोध्या     13,182  11,522 1660
अंबेडकरनगर   12,200  12,200 00
अमेठी  6,618 6,273  345
सुलतानपुर 12,859 12,859 00
बस्ती 14,570 14,539 31
संतकबीरनगर  6,855  6,842 13
सिद्धार्थनगर   3,663 3,663 00
आजमगढ़  26,868 26,706 162
मऊ  17,338 10,960  240
कुल 2,20,915 1,98,611 3339

मतदाता बनने की प्रक्रिया
सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि फार्म भरकर तहसील या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करना होगा। उसके साथ स्नातक की मार्कशीट, आधार कार्ड की छाया प्रति व फोटो लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed