{"_id":"637717719a811b05a132845d","slug":"gorakhpur-master-plan-2031-hearing-on-objections-will-be-started-from-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महायोजना 2031: 25 से शुरू की जाएगी आपत्तियों पर सुनवाई, 15 दिन में पूरी करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महायोजना 2031: 25 से शुरू की जाएगी आपत्तियों पर सुनवाई, 15 दिन में पूरी करने का लक्ष्य
Fri, 18 Nov 2022 10:56 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:56 AM IST
सार
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वाली समिति रोजाना करीब एक हजार आपत्तियों पर सुनवाई करेगी। 15 दिन में सभी आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है। सुनवाई के बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद प्रारूप को फिर से जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
विस्तार
महायोजना-2031 के प्रारूप को लेकर आई आपत्तियों की सुनवाई गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से 25 नवंबर से शुरू होगी। जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता वाली समिति रोजाना करीब एक हजार आपत्तियों पर सुनवाई करेगी। 15 दिन में सभी आपत्तियों की सुनवाई पूरी कर लेने का लक्ष्य बनाया गया है।
विज्ञापन
सुनवाई के बाद समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद प्रारूप को फिर से जीडीए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। वहीं से महायोजना लागू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि नए साल की शुरूआत में ही नई महायोजना भी वजूद में आ जाएगी।
विज्ञापन
महायोजना-2031 के प्रारूप को जीडीए बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद आपत्ति आमंत्रित की गई थी। करीब डेढ़ महीने में 11 हजार से अधिक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। विस्तारित क्षेत्र को लेकर सर्वाधिक आपत्ति दर्ज कराई गई है। खुला क्षेत्र, हरित क्षेत्र, हाईवे फैसिलिटी जोन, विनियमितीकरण आदि को लेकर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहुंचाई जा रही है सुनवाई की सूचना
जीडीए के कर्मचारियों के जरिए आपत्तिकर्ताओं तक सुनवाई की सूचना पहुंचाई जा रही है। जिन मामलों में ज्यादा सौ से अधिक लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, उसकी सुनवाई रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगी, जबकि 50 या उससे कम वालों की सुनवाई जीडीए सभागार में होगी।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महायोजना 2031 के प्रारूप को लेकर आईं आपत्तियों की सुनवाई 25 नवंबर से शुरू होगी। आपत्तिकर्ताओं की संख्या के आधार पर उन्हें बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह या जीडीए सभागार में बुलाया जाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महायोजना 2031 के प्रारूप को लेकर आईं आपत्तियों की सुनवाई 25 नवंबर से शुरू होगी। आपत्तिकर्ताओं की संख्या के आधार पर उन्हें बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह या जीडीए सभागार में बुलाया जाएगा।