फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav, vollyball and hocky intersting match

गोरखपुर महोत्सव: वॉलीबॉल, हॉकी में हुए रोमांचक मुकाबले, देखें क्या रहे नतीजे

Fri, 10 Jan 2020 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav, vollyball and hocky intersting match
गोरखपुर महोत्सव के दौरान फुटबाल मुकाबला। - फोटो : amarujala
गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल और महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिताओं का रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


रीजनल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल के पहले मुकाबले में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज ने स्पोर्ट्स छात्रावास अयोध्या को 24-25, 25-22, 25-12 अंक से, डीवीए गोरखपुर ने देवरिया छात्रावास को 25-22, 25-23, अयोध्या छात्रावास ने वाराणसी को 25-19, 25-18, डीवीए गोरखपुर ने गगहा को 23-25, 25-14 और 25-17, एनईआर ने देवरिया छात्रावास को 25-13, 25-20, स्पोर्ट्स कॉलेज ने वाराणसी को 28-26, 25-16 अंक से पराजित कर आगे की राह बनाई है।

वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए हॉकी मुकाबले में वाराणसी ने झांसी को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। वाराणसी की ओर से पुष्पांजलि, निधि और वंदना ने एक एक गोल किया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने बरेली को 7-0, तीसरे मैच में लखनऊ ने गोरखपुर को 1-0 गोल से हराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूपी हॉकी संघ के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, भारतीय कुश्ती संघ के कार्यकारिणी सदस्य आदित्य प्रताप सिंह, डॉ. डीसी यादव, महानगर हिंदू युवा वाहिनी के रणंजय सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, शालिनी विश्वकर्मा, एनपी गौड़, राम प्रसाद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::: केंद्रीय विद्यालय ने जीता फुटबाल मैच
जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में कॉपरेटिव स्कूल पिपराइच ने माउंट लिट्रा जी स्कूल को 4-0, दूसरे मैच में द्रौपदी देवी ने मैट्रोपॉलिटन स्कूल को 2-0, केंद्रीय विद्यालय ने एमपी इंटर कॉलेज पर 1-0 गोल से जीत दर्ज की।


::::: पूर्वांचल पब्लिक स्कूल ने मैच जीता
बालक वर्ग कबड्डी में पूर्वांचल पब्लिक स्कूल ने सदाबहार कबड्डी क्लब को 23-14, पीडी पब्लिक स्कूल ने गोरखपुर पब्लिक स्कूल को 34-21, मदन मोहन मालवीय ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 18-3, बापू इंटर कॉलेज ने कॉपरेटिव इंटर कॉलेज को 38-19, एमपी इंटर कॉलेज ने सैयद मोदी को 39-13, रीजनल स्टेडियम ने लिटिल माउंट स्कूल को 34-13, पूर्वांचल पब्लिक स्कूल कौड़ीराम ने एचपी डिफेंस एकेडमी को 33-10 अंक से पराजित किया।

बालिका वर्ग में मैना देवी इंटर कॉलेज ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज को 23 21, लिटिल माउंट स्कूल ने एचपी डिफेंस एकेडमी पर 33-10 अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed