{"_id":"5e1781618ebc3e880833a3f6","slug":"gorakhpur-mahotsav-gorakhpur-city-news-gkp336599469","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव के दौरान नौका विहार में पाबंदियां रहेंगी लागू, SSP का फरमान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव के दौरान नौका विहार में पाबंदियां रहेंगी लागू, SSP का फरमान जारी
Fri, 10 Jan 2020 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
नौका विहार का मुआयना करते एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर महोत्सव के दौरान नौका विहार में वाटर स्पोर्ट्स, हार्ट एयर बैलून और अन्य कार्यक्रमों के दौरान जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता नौका विहार पहुंचे और मौका मुआयना कर कई निर्देश दिए है। फैसला लिया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन जगहों पर बैरीकेडिंग कराई जाएगी।
इसके अलावा उतने ही लोगों को नौका विहार में एक समय पर जाने की अनुमति होगी जितनी जगह मौजूद है। छेड़खानी व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इलाके में नाकाबंदी होगी ताकि यदि कोई वारदात करता है तो वह भाग ना सके।
एसएसपी के मुताबिक गोरखपुर महोत्सव के दौरान नौका विहार पर कई कार्यक्रम होने हैं। एक जनवरी को 25 हजार लोगों की भीड़ आने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसे देखते हुए फैसला लिया गया है कि तीन स्तर पर वाहनों को रोका जाएगा। सर्किट हाउस के आगे कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। यहीं पर पार्किंग कराई जाएगी। यहां पर पार्किंग भरने पर फिर नीर निकुंज के पास वाहनों को रोका जाएगा। यहां पर भी भरने पर पैडलेगंज से ही वाहनों की इंट्री पर रोक लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह दूसरी तरफ बौद्ध संग्रहालय के पास भी वाहनों को रोका जाएगा। उधर, सहारा इस्टेट की ओर से आने वाले रास्ते पर भी बैरीकेडिंग होगी। तीनों तरफ पुलिस की नाकाबंदी होगी ताकि किसी को कोई परेशानी ना आने पाए। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एक जनवरी को पहली बार भीड़ ज्यादा होने पर जाम की स्थिति हुई थी। इसे देखते हुए तीन स्तर पर बैरीकेडिंग कराई जाएगी। प्रवेश और निकासी द्वार पर पुलिस की नजर रहेगी। भीड़ को नियंत्रित करके निकाला जाएगा। छेड़खानी व अन्य घटनाएं ना होने पाए इसे देखते हुए सीसी टीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।