फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahotsav full doze celebration with Business and entertainment

गोरखपुर महोत्सव में दो दिन सजेगी मनोरंजन की महफिल, खास आयोजनों का लुत्फ उठा सकेंगे शहरवासी

Thu, 07 Jan 2021 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jan 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Mahotsav full doze celebration with Business and entertainment
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं। इस बार दो ही दिन का महोत्सव होगा, मगर दोनों ही दिन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अलग-अलग समय पर मनोरंजन का फुल डोज मिलेगा। 12 और 13 जनवरी को होने वाले महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी को साझा करते हुए कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर दो बजे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। हालांकि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह से हो जाएगी। वहीं, समापन मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले महोत्सव में परंपरागत और रोमांचक खेलों के साथ ही लोक कला, विज्ञान, पुस्तक एवं कृषि मेलों के साथ ही गोरखपुर के विकास और हाल ही में ओडीओपी में शामिल रेडीमेट गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार का आयोजन होगा। गो संरक्षण पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन


यह पहला मौका है जब महोत्सव तीन दिन की बजाय दो दिन का हो रहा है। वहीं, मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर यूनिवर्सिटी की जगह रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क, महंत दिग्विजयनाथ पार्क आदि में होगा। सेमिनार का आयोजन एनेक्सी भवन सभागार में किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा देवी पार्क में 200 स्टॉल लगेंगे, फूड जोन भी होगा

बुधवार को एनेक्सी भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि गोरखपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटन महत्व को देखते हुए यह आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर होगा। उद्घाटन अवसर पर लखनऊ की आस्था द्वारा गणेश वंदना एवं नृत्य नाटिका (गंगा अवतरण) की प्रस्तुति की जाएगी।

शारदा संगीतालय द्वारा विवाह संस्कार गीत एवं घूमर, पनिहारी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। समापन समारोह में स्मारिका का विमोचन होगा। लखनऊ की स्वाती एवं किशोर चतुर्वेदी भजन प्रस्तुत करेंगे। यही नहीं, महोत्सव में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा ब्रज के लोक नृत्य की प्रस्तुति भी होगी। 13 जनवरी को लोक गायिका मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि चंपा देवी पार्क स्थल पर विभिन्न विभागों के 200 स्टाल लगाए जाएंगे। महोत्सव में आने वालों के खानपान के लिए फूड जोन की भी व्यवस्था होगी। 

दिनेश बावरा, सुनील जोगी करेंगे कविता पाठ
13 जनवरी को आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में दिनेश बावरा, सुनील जोगी, विष्णु सक्सेना, पद्मिनी सक्सेना व अखिलेश मिश्रा कविता पाठ करेंगे।

प्रमुख चौराहों पर एलईडी स्क्रीन पर भी दिखेंगे महोत्सव के रंग
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि समिति द्वारा वेबसाइट gorakhpurmahotsav.co.in बनाई गई है। इस पर सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण होगा। इसके अलावा कार्यक्रमों का प्रसारण शास्त्री चौक, कचहरी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा व नौकायन केंद्र पर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी होगा।

गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम
12 जनवरी
  • महंत दिग्विजयनाथ पार्क में हाट एयर बैलूनिंग सुबह 10 बजे।
  • रामगढ़ताल क्षेत्र में यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे।
  • उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे से दो बजे तक।
  • चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम
  • गीडा स्थित उद्योग भवन में रेडीमेड गारमेंट पर कार्यक्रम दोपहर बाद तीन बजे से।
  • सत्य सारथी संस्था द्वारा नाट्य मंचन शाम चार बजे मुक्ताकाशी मंच पर।
  • खादी फैशन शो चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.15 बजे तक।
  • राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय भोजपुरी कलाकारों द्वारा लोकरंग कार्यक्रम शाम 6.35 बजे से रात आठ बजे तक चंदा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

गोरखपुर महोत्सव के कार्यक्रम

  • बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी, दिव्यांग ट्राई साइकिल रेस, फुटबाल, खो-खो एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
  • कृषि मेला, सरस मेला, विज्ञान एवं पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • विंध्याचल आजाद द्वारा फरुआही नृत्य का प्रदर्शन दोपहर 12 बजे चंपा देवी पार्क में।
  • गुरु गोरक्षनाथ के जीवन दर्शन पर आधारित एवं गोरखपुर परिक्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाएं दोपहर दो बजे से एनेक्सी भवन में।
  • उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (बधाई नौरता नृत्य मध्य प्रदेश) चंपा देवी पार्क स्थित मुख्य मंच पर शाम 4.30 बजे से पांच बजे तक।
  • युवा दिवस के अवसर पर चौरीचोरा की घटना पर आधारित नाट्य मंचन, मुक्ताकाशी मंच पर दोपहर दो बजे।
  • सदर सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा कविता पाठ एवं सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • लखनऊ की रंजना रंजू द्वारा गायन की प्रस्तुति शाम छह बजे से 6.35 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।

13 जनवरी के कार्यक्रम

  • हाट एयर बैलूनिंग महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • रामगढ़ताल क्षेत्र, गोरखनाथ मंदिर, गोलघर व शहर के अन्य स्थानों पर यूथ पावर एसोसिएशन द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से।
  • राष्ट्रीय स्तर के स्थानीय कलाकारों द्वारा सबरंग कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1.30 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • आकाश दुबे द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद 1.45 बजे से दो बजे तक।
  • मलय मिश्र द्वारा नाट्य मंचन मुक्ताकाशीय मंच पर शाम चार बजे।
  • चंपा देवी पार्क में लोक वाद्य प्रदर्शन दोपहर बाद तीन बजे।
  • समापन सत्र चंपादेवी पार्क के मुख्य मंच पर दोपहर बाद तीन बजे से शाम पांच बजे तक।
  • मैथली ठाकुर द्वारा गायन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक।
  • खेल प्रतियोगिता रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सुबह 10 बजे से।
  • कृषि मेला, सरस मेला एवं विज्ञान व पुस्तक प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में सुबह 10 बजे से।
  • डाग शो चंपा देवी पार्क में सुबह 11 बजे से।
  • लखनऊ की डॉ. प्रतिभा द्वारा गायन की प्रस्तुति दोपहर बाद 1.30 बजे से 1.45 बजे तक चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर।
  • भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा विदेशिया नाट्य मंचन मुक्ताकाशी मंच पर दोपहर दो बजे।
  • गो संरक्षण एवं आत्मनिर्भर पशुपालक विषय पर सेमिनार एवं इंपॉर्टेंस आफ हेल्थ केयर विषय पर सेमिनार एनेक्सी भवन में दोपहर दो बजे।
  • काशी विश्वनाथ डमरू ग्रुप वाराणसी द्वारा डमरू वादन चंपा देवी पार्क में दोपहर बाद तीन बजे।
  • मर्यादा कुलश्रेष्ठ द्वारा नृत्य प्रदर्शन चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर शाम पांच बजे से 5.30 बजे तक।
  • चंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन रात आठ बजे से।
  • 11 से 16 जनवरी तक गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित सचल प्रदर्शनी, स्वामी विवेकानंद एवं पूर्वांचल के महापुरुषों पर आधारित प्रदर्शनी चंपा देवी पार्क में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed