फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Mahant Avedyanath Prize Money awarded to the winning players in men's Kabaddi competition

महंत अवेद्यनाथ प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता: बोले CM योगी- जो खेलेगा वही खिलेगा और वही बढ़ेगा

Wed, 04 Dec 2024 04:24 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि खेल हम सबको खिलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है। पीएम ने कहा था कि जो खेलेगा वही खिलेगा। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल स्पर्धा या साई के सेंटर स्थापित कर खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाया गया। राज्य के अंदर भी खेल को प्रोत्साहित करने के लिए मैदान, स्टेडियम और मिनी स्टेडियम बनाये गए।

विज्ञापन
Gorakhpur Mahant Avedyanath Prize Money awarded to the winning players in men's Kabaddi competition
विजेताओं को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी बुधवार को ब्रह्मलीन परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज षष्ठम् अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2024  के फानल मैच के बीच स्टेडियम में पहुंचे। निर्णायक मैच को कुछ देर तक देखा। यूपी और आंध्र ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी।

विज्ञापन


बोले, खेल हम सबको खिलने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देता है। पीएम ने कहा था कि जो खेलेगा वही खिलेगा। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल स्पर्धा या साई के सेंटर स्थापित कर खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाया गया। राज्य के अंदर भी खेल को प्रोत्साहित करने के लिए मैदान, स्टेडियम और मिनी स्टेडियम बनाये गए।
विज्ञापन


खेल को बढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराये गए। हम विधानसभा स्तर पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन करने के लिए बोलेंगे। विधानसभा स्तर से आयोजित प्रतियोगिता से निकालकर संसद स्पर्धा में भाग लेंगे। सरकार ने व्यवस्था की है कि जो खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स में देश का नाम रोशन करेंगे उनको नौकरी देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस विभाग में 500 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। कहा यह कबड्डी प्रतियोगिता कई वर्षों से हो रही है। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का खेल से काफी लगाव था। यूपी ने देश को कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी दिया, जो कार्यक्रम आज देश और प्रदेश में चल रहे हैं वो खेल को बढ़ावा देगा इससे अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे।

Gorakhpur Mahant Avedyanath Prize Money awarded to the winning players in men's Kabaddi competition
कबड्डी प्रतियोगिता का निर्णायक मैच देखते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उप्र की टीम बनी विजेता
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने कड़े और रोमांचक मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम को 54-52 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता यूपी टीम को सरकार की तरफ से ट्रॉफी, दो लाख रुपये और उप विजेता आंध्र प्रदेश को ट्रॉफी, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

सेमी फाइनल खेलने वाली बाकी दो टीमों एचपीसीएल मुंबई और पंजाब को भी सीएम के हाथों ट्रॉफी व पचास-पचास हजार रुपये का पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री ने इन सभी चार टीमों के खिलाड़ियों को मेडल भी पहनाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed