फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Lucknow highway completely closed due to Kanwar Yatra

गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद: 92 घंटे गूंजेगा हर-हर महादेव, पांच लाख लोग करेंगे जलाभिषेक

Thu, 13 Jul 2023 10:14 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती/संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती/संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि पुलिस ने मगहर और कांटे में वैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के वाहनों को बस्ती बार्डर से आगे नही जाने दिया जा रहा है। वहीं, लखनऊ से आने वाले वाहनों को बस्ती शहर के बड़ेवन से बैरिकेडिंग लगाकर डुमरियागंज की तरफ मोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Lucknow highway completely closed due to Kanwar Yatra
बस्ती लखनऊ हाईवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार शाम चार बजते ही गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अब 16 जुलाई की सुबह तक फोरलेन की 65 किमी की दूरी में सिर्फ हर-हर महादेव के जयघोष गूंजेंगे 92 घंटे तक केवल कांवड़िये चलेंगे। वहीं, अयोध्या से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था लौटने लगा है।

विज्ञापन


सावन माह में कांवड़ यात्रा निकलती है। अयोध्या के नया घाट के सरयू नदी से जल लेकर भक्त 75 किलोमीटर की यात्रा तय करते हैं। इस यात्रा में करीब पांच लाख लोग शामिल होते हैं। सभी पैदल चलकर बस्ती के भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। बस्ती से अयोध्या जाने वाले कांवड़ियों के लिए लगभग 85 से 90 किलोमीटर हाईवे 36 से 48 घंटों तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन से प्रतिबंधित रहता है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि पुलिस ने मगहर और कांटे में वैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के वाहनों को बस्ती बार्डर से आगे नही जाने दिया जा रहा है। वहीं, लखनऊ से आने वाले वाहनों को बस्ती शहर के बड़ेवन से बैरिकेडिंग लगाकर डुमरियागंज की तरफ मोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: घाघरा नदी में डूबी बालिका का 36 घंटे बाद भी नहीं चला पता

फोरलेन पर इस तरह होगा डायवर्जन

  • गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से डायवर्ट कर बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी होते हुए आगे रवाना किया जाएगा।
  • गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन (सरकारी बस) बस्ती बड़ेवन ओवरब्रिज से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ जाएंगी।
  • आंबेडकरनगर-टांडा से बस्ती की तरफ आने वाले वाहनों को कलवारी-धनघटा मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • लखनऊ, अयोध्या की तरफ से आने वाले वाहनों को कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज मनकापुर की ओर और गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट कर मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था होगी।
  • लखनऊ-बाराबंकी की तरफ से गोरखपुर व बस्ती की तरफ जाने वाले वाहनों को रोककर सुविधानुसार डायवर्ट करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed