गोरखपुर शहर के कैंट, गोरखनाथ, शाहपुर और गुलरिहा थाना क्षेत्रों में सोमवार सुबह पांच बजे से 17 अगस्त की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इनमें गोरखनाथ थाना क्षेत्र में लगातार चौथी बार तो कैंट क्षेत्र में दूसरी बार लॉकडाउन लगने जा रहा है। शाहपुर थाना क्षेत्र एक बार के अंतराल के बाद फिर पहरे में रहेगा। शहर के अन्य क्षेत्रों की तुलना में लगभग चार लाख की आबादी वाले इन चारों थाना क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक पाए जाने पर जिला प्रशासन यह निर्णय लिया है।
गोरखपुर के इन चार थाना क्षेत्रों में आज से एक सप्ताह तक रहेगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इन चार थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे दवा, दूध, राजकीय कार्यालय, बैंक और अस्पताल आदि खुले रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों का विभागीय आईडी ही उनका पहचान पत्र होगा। इसके पहले 13 से 20 जुलाई की सुबह तक के लिए कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया था। शाहपुर के साथ गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 21 से 27 जुलाई की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगा था। एक दिन के ही अंतराल में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के साथ राजघाट, कोतवाली, तिवारीपुर में दूसरी बार लॉकडाउन लगा।
इसके बाद चार अगस्त से 10 अगस्त की सुबह पांच बजे तक के लिए कैंट थाना क्षेत्र के अलावा राजघाट और गोरखनाथ में तीसरी बार लॉकडाउन लगाया गया। अब फिर से कैंट में दूसरी बार, गोरखनाथ क्षेत्र में चौथी और शाहपुर में दूसरी बार के अलावा गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह से लॉकडाउन रहेगा।
शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर होगी निगरानी
इन तीनों थाना क्षेत्रों में 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने बताया कि इन इलाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी और पूरे इलाके का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की सबसे ज्यादा जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन वाले इलाकों में सब्जी, दूध आदि की आपूर्ति कंटनेमेंट एरिया के प्रभारी की अनुमति के बाद हो सकेगी। सब्जी और दुग्ध विक्रेताओं को ग्लब्स, मॉस्क आदि का इस्तेमाल अनिवार्य रुप से करना होगा।
ज्यादातर दफ्तर कैंट थाना क्षेत्र में
कैंट थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, विकास भवन, दिवानी कचहरी, आरटीओ, रोडवेज, इनकम टैक्स, गोरखपुर यूनिवर्सिटी समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर और शैक्षणिक संस्थान, बैंक हैं। रविवार देर शाम इस थाना क्षेत्र में दूसरी बार लॉकडाउन के संबंध में लिए गए निर्णय के बाद यहां काम करने वाले अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही व्यापारियों की भी बेचैनी बढ़ गई है।
ये बाजार रहेंगे बंद
गोलघर, मोहद्दीपुर, रूस्तमपुर, बेतियाहाता, गोरखनाथ, असुरन, राप्ती नगर समेत इन चार थाना क्षेत्रों में आने वाले अन्य बाजारों की दुकानें बंद रहेंगी।