फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: Live telecast of Prime Minister's program in AIIMS lecture hall, witness to the historic moment of doctor-student

गोरखपुर: एम्स के लेक्चर हॉल में हुआ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, डॉक्टर-छात्र बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Tue, 07 Dec 2021 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 10:07 PM IST
सार

एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी को एम्स का मॉडल दिखाया। इस बीच दो मिनट 16 सेकेंड की एम्स की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। इस दौरान सभी की निगाहें स्क्रीन पर टिकी थीं। कुछ पल बाद सामूहिक करतल ध्वनि से सभी ने इस नजारे का स्वागत किया।

विज्ञापन
Gorakhpur: Live telecast of Prime Minister's program in AIIMS lecture hall, witness to the historic moment of doctor-student
गोरखपुर एम्स व पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जैसे ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का लोकार्पण किया, समूचा एम्स परिवार खुशी से झूम उठा। एम्स के लेक्चर हॉल-3 में टीवी स्क्रीन पर जमे एम्स में पंजीकृत विविध फैकल्टी के डॉक्टर और छात्र लोकार्पण की प्रत्येक गतिविधियों के चश्मदीद बने।

विज्ञापन


एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी को एम्स का मॉडल दिखाया। इस बीच दो मिनट 16 सेकेंड की एम्स की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। इस दौरान सभी की निगाहें स्क्रीन पर टिकी थीं। कुछ पल बाद सामूहिक करतल ध्वनि से सभी ने इस नजारे का स्वागत किया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन


इस पल के साक्षी बने डॉक्टरों का कहना था कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर एम्स इतने कम समय में बनकर तैयार हो गया है। यह ऐतिहासिक पल है। ताउम्र याद रहेगा। इस दौरान डॉ. शंशाक शेखर, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. हरिशंकर जोशी, डॉ. अमित रंजन, डॉ. रुचिका अग्रवाल, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. अजय भारती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed