फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Kolkata Express will be canceled for three days

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: तीन दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, रास्ता बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें

Wed, 09 Mar 2022 11:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Mar 2022 11:52 AM IST
सार

दुर्ग से नौ एवं 11 मार्च को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस तथा नौतनवा से 11 एवं 13 मार्च को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
Gorakhpur-Kolkata Express will be canceled for three days
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के बलिया-सहतवार खंड के दोहरीकरण के कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस नौ, 12, 16 मार्च को तथा 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 13, व 17 मार्च को निरस्त रहेगी। इसके अलावा दरभंगा से 12, 14 व 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 10 एवं 17 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14523 मुजफ्फरपुर-अंबाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


अहमदाबाद से नौ, 11, 13 एवं 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, अजमेर से 10 एवं 14 मार्च को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस से नौ एवं 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस, अमृतसर से 14 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाईं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन निरस्त रहेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस   

रेलवे प्रशासन ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज छिवकी स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग के चलते यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते दुर्ग से नौ एवं 11 मार्च को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस तथा नौतनवा से 11 एवं 13 मार्च को चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed