फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Kathmandu bus service will start from next month

Good News: अगले महीने से शुरू होगी गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा, जानिए कितना मिलेगा किराया

Tue, 13 Sep 2022 01:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Sep 2022 01:28 PM IST
सार

गोरखपुर परीक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा शुरू करने के लिए भारत और नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। परिवहन निगम मुख्यालय से पहले ही परमिट मिल चुका है। निगम ने बस सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Gorakhpur-Kathmandu bus service will start from next month
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से काठमांडू अंतरराष्ट्रीय बस सेवा अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। इसके लिए भारत और नेपाल के विदेश मंत्रालय से अनुमति भी मिल चुकी है। किराया और स्टॉपेज तय कर लिए गए हैं। परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र लिखकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस सेवा के जल्द उद्घाटन कराने की बात रखी है।
विज्ञापन


गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा के लिए राप्तीनगर डिपो की एसी जनरथ बस का चयन किया गया है। गोरखपुर बस स्टेशन परिसर में टिकट के लिए काउंटर की व्यवस्था होगी। प्रति व्यक्ति किराया 1,005 रुपये होगा।
विज्ञापन


बस गोरखपुर से शाम चार बजे रवाना होगी और शाम छह बजे सोनौली पहुंचेगी। यहां 15 मिनट विश्राम के बाद फिर काठमांडो के लिए प्रस्थान करेगी जो 13 घंटे का समय लेते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे काठमांडू पहुंचेगी। बसों की सफाई-धुलाई और रखरखाव स्थानीय कार्यशाला में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम ने नेपाल ट्रांसपोर्ट के सहयोग से पिछले साल दिसंबर में ही गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव और फिर विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने में करीब 10 महीने लग गए।


गोरखपुर परीक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा शुरू करने के लिए भारत और नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। परिवहन निगम मुख्यालय से पहले ही परमिट मिल चुका है। निगम ने बस सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed