{"_id":"6320383ed179b13d2c47d0eb","slug":"gorakhpur-kathmandu-bus-service-will-start-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अगले महीने से शुरू होगी गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा, जानिए कितना मिलेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अगले महीने से शुरू होगी गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा, जानिए कितना मिलेगा किराया
Tue, 13 Sep 2022 01:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:28 PM IST
सार
गोरखपुर परीक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा शुरू करने के लिए भारत और नेपाल सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। परिवहन निगम मुख्यालय से पहले ही परमिट मिल चुका है। निगम ने बस सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से काठमांडू अंतरराष्ट्रीय बस सेवा अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है। इसके लिए भारत और नेपाल के विदेश मंत्रालय से अनुमति भी मिल चुकी है। किराया और स्टॉपेज तय कर लिए गए हैं। परिवहन निगम मुख्यालय को पत्र लिखकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस सेवा के जल्द उद्घाटन कराने की बात रखी है।
गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा के लिए राप्तीनगर डिपो की एसी जनरथ बस का चयन किया गया है। गोरखपुर बस स्टेशन परिसर में टिकट के लिए काउंटर की व्यवस्था होगी। प्रति व्यक्ति किराया 1,005 रुपये होगा।
बस गोरखपुर से शाम चार बजे रवाना होगी और शाम छह बजे सोनौली पहुंचेगी। यहां 15 मिनट विश्राम के बाद फिर काठमांडो के लिए प्रस्थान करेगी जो 13 घंटे का समय लेते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे काठमांडू पहुंचेगी। बसों की सफाई-धुलाई और रखरखाव स्थानीय कार्यशाला में ही होगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने नेपाल ट्रांसपोर्ट के सहयोग से पिछले साल दिसंबर में ही गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ की थी, लेकिन विधानसभा चुनाव और फिर विदेश मंत्रालय की मंजूरी मिलने में करीब 10 महीने लग गए।